चंदौली के एसपी आदित्य लांग्हे ने प्रधान लिपिक और मुख्य आरक्षी के घूसखोरी का वीडियो सामने आने के बाद सख्त कदम उठाया है। एसपी के आदेश के बाद प्रधान लिपिक विजय प्रताप सिंह और यातायात में तैनात मुख्य आरक्षी महेश शुक्ला के खिलाफ सदर कोतवाली में भ्रष्टाचार
.
आपको बता दें कि एसपी आदित्य लांग्हे लगातार भ्रष्टाचार रोकने की मुहिम चला रहे हैं। चार्ज संभालने के बाद से एसपी आधा दर्जन से अधिक भ्रष्ट लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर चुके हैं। लेकिन पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात वरिष्ठ लिपिक विजय प्रताप सिंह और यातायात प्रभारी महेश शुक्ला का घूस लेने वाला वीडियो वायरल होने से विभाग की किरकिरी शुरू हो गई है।
दो महीने पुराना है वीडियो
बताया जा रहा है कि यातायात विभाग में तैनात हेड कॉन्स्टेबल महेश शुक्ला से प्रधान लिपिक विजय प्रताप सिंह के द्वारा किसी मामले को लेकर रुपए लिया गया। हालांकि दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो दो माह पुराना हैं। इसी मामले में एसपी आदित्य लांग्हे ने आरोपी विजय प्रताप सिंह और यातायात में तैनात मुख्य आरक्षी महेश शुक्ला को निलंबित करने के साथ ही मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था।
इसी मामले में दोनों के खिलाफ सदर कोतवाली में भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया हैं। वहीं एसपी के सख्त कदम के बाद पुलिस महकमे में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों में खलबली मच गई हैं।



















