लंच के बाद जब भूख लगती है तो आमतौर पर लोग स्नैक्स में अनहेल्दी चीजों का सेवन करते हैं, जो सेहत के लिए बिल्कुल भी अच्छी नहीं होती हैं। ऐसे में अगर आप स्नैक्स में कुछ अच्छा खाना चाहते हैं तो सूरजमुखी के बीज का सेवन कर सकते हैं। सूरजमुखी के बीज विटामिन बी1, बी6 और ई के साथ-साथ सेलेनियम, मैग्नीशियम और तांबे जैसे खनिजों से भरपूर होते हैं। इनका सेवन करने से शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।
पुरानी बीमारियों का खतरा कम करते हैं- आजकल लोगों को कैंसर और दिल से संबंधित कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में सूरजमुखी के बीजों का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो कोशिकाओं को नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। इससे कैंसर और दिल से संबंधित बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।
दिल के लिए फायदेमंद होते हैं- सूरजमुखी के बीजों में स्वस्थ वसा, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट अच्छी मात्रा होती है। इसलिए ये उच्च स्तर कोलेस्ट्रॉल के स्तर और ब्लड प्रेशर को कम करने में फायदेमंद माने जाते हैं। इससे दिल की सेहत अच्छी लगती है।
सूजन को कम करने में मदद करते हैं- सूरजमुखी के बीजों में सूजन-रोधी यौगिक होते हैं, जो गठिया, अस्थमा और एलर्जी को कम करने में मदद करते हैं।
कैंसर को रोकने में मदद करते हैं- सूरजमुखी के बीजों में एंटीऑक्सीडेंट और फाइटोकेमिकल्स मौजूद होते हैं, जो कोलन, प्रोस्टेट और ब्रेस्ट जैसे कुछ प्रकार के कैंसर को रोकने में मदद कर सकते हैं।
हड्डियों को मजबूत करता है- सूरजमुखी के बीज कैल्शियम, तांबा और सेलेनियम का एक अच्छा स्रोत हैं। ये पोषक तत्व हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक होते हैं।
प्रतिरक्षा प्रणाली का समर्थन करते हैं- सूरजमुखी के बीजों में सेलेनियम होता है, जो प्रतिरक्षा कोशिकाओं की रक्षा करने और प्रतिरक्षा कार्य का समर्थन करने के लिए एक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करता है। ध्यान रहे सूरजमुखी के बीजों में कैलोरी अधिक होती है, इसलिए कम मात्रा में इनका सेवन करने की सलाह दी जाती है।
डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।



















