• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, September 30, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

Health Tips: लंबे समय तक चिंता और तनाव रहने पर डॉक्टर से संपर्क करें, क्योंकि यह एंग्जाइटी और डिप्रेशन के लक्षण हो सकते हैं।

JANVEENA by JANVEENA
September 27, 2024
in स्वास्थ्य
0
Health Tips: लंबे समय तक चिंता और तनाव रहने पर डॉक्टर से संपर्क करें, क्योंकि यह एंग्जाइटी और डिप्रेशन के लक्षण हो सकते हैं।

READ ALSO

आंवला खाने से शरीर को मिल सकते हैं ये फायदे, पीएम मोदी ने भी किया इसका जिक्र

खाना खाने के बाद छाती में क्यों होती है जलन? इन वजहों से बढ़ सकती है परेशानी

हमारी मेंटल हेल्थ का असर पूरे स्वास्थ्य पर देखने को मिलता है। अगर किया व्यक्ति की मेंटल हेल्थ ठीक नहीं होता है, तो उसका असर शरीर पर भी दिखता है। अक्सर हम समझ नहीं पाते हैं कि हमारे साथ क्या हो रहा है। ऐसे में इसका इलाज मुश्किल हो जाता है। बात जब मानसिक स्वास्थ्य की होती है, तो सबसे पहले एंग्जायटी और डिप्रेशन जैसे शब्द सामने आते हैं। अधिकतर लोग डिप्रेशन और एंग्जायटी को एक ही समझ बैठते हैं। लेकिन दोनों में अंतर होता है। एंग्जायटी होने पर व्यक्ति अधिक चिंता करने लगता है और उसके मन में भविष्य को लेकर डर बैठ जाता है।

तो वहीं डिप्रेशन में व्यक्ति लंबे समय तक उदास रहता है। ऐसे व्यक्ति का किसी भी काम में मन नहीं लगता है। एंग्जायटी और डिप्रेशन होना बहुत नॉर्मल है। लेकिन अगर यह समस्या लंबे समय तक बनी रहती है, तो ऐसे में इनके लक्षणों की पहचान को समझना बहुत जरूरी है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको डिप्रेशन और एंग्जायटी के लक्षणों में अंतर बताने जा रहे हैं और साथ ही इसके इलाज के बारे में भी बताने जा रहे हैं।
जानिए क्या होती है एंग्जायटी
जिस व्यक्ति को एंग्जायटी की समस्या होती है, वह अधिक टेंशन लेने लगता है और भविष्य को लेकर मन में तमाम समस्याएं होती है। उसके मन में भविष्य को लेकर डर बैठा रहता है और उसको हर समय यह टेंशन बनी रहती है कि आगे क्या होगा और आगे कुछ गलत तो नहीं होगा। एंग्जायटी से परेशान व्यक्ति अधिकतर भविष्य के बारे में सोचता है।
एंग्जाइटी के लक्षण
एंग्जायटी का सबसे पहला लक्षण बेचैनी वाला होता है। बेचैनी होने के साथ-साथ चिड़चिड़ापन होने लगता है।
एंग्जायटी होने पर एकाग्रता में कमी आती है और चीजों में ध्यान लगाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
एंग्जायटी की समस्या होने पर नींद में दिक्कत होती है और कभी-कभी अधिक बेचैनी, दिल की धड़कनें बढ़ना और कभी-कभी बहुत पसीना आता है।
एक्सपर्ट के अनुसार, एंग्जायटी होने पर सीने में भारीपन लगता है और लगातार घबराहट महसूस होती है। यह इसका बड़ा लक्षण माना जाता है।
टेंशन, नर्वसनेस और चीजों को लेकर एक्साइटमेंट कम होना भी एंग्जायटी के लक्षण होते हैं।
इसमें ब्रीथिंग एक्सरसाइज करना फायदेमंद होता है।
जानिए क्या होता है डिप्रेशन
जो व्यक्ति डिप्रेशन से गुजर रहा होता है, उसको अपनी जिंदगी निराशा भरी लगती है और वह खुद को बेकार समझने लगता है। ऐसा व्यक्ति अपने बारे में कुछ भी अच्छा नहीं मानता है। डिप्रेशन के लक्षण बेसिक से बहुत सीरियस हो सकते हैं।
डिप्रेशन के लक्षण
एक्सपर्ट के अनुसार, डिप्रेशन का शिकार होने पर व्यक्ति का मन किसी भी काम में नहीं लगता है और वह लगातार काम को टालने का प्रयास करता है।
डिप्रेशन के कारण खाने-पीने का भी मन नहीं करता है और शरीर में हमेशा थकान लगती है।
किसी भी चीज पर ज्यादा देर ध्यान नहीं लगा पाते हैं। जिसके कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है।
डिप्रेशन होने पर मूड हमेशा लो रहता है और अधिक खुशी देने वाली चीजों में भी एक्साइटमेंट नहीं महसूस होती है।
अगर इनमें से कोई भी लक्षण आपको या आपके परिवार में किसी को महसूस हो रही है, तो फौरन एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए। क्योंकि यह खतरनाक भी हो सकता है।
साथ-साथ हो सकते हैं डिप्रेशन और एंग्जायटी
हेल्थ एक्सपर्ट की मानें, तो डिप्रेशन और एंग्जायटी साथ-साथ हो सकते हैं। जरूरी नहीं है कि दोनों हमेशा अलग-अलग हों। डिप्रेशन वाला व्यक्ति खुद को बेकार समझने लगता है औऱ हमेशा निराश रहता है। वहीं एंग्जायटी होने पर व्यक्ति को अपने भविष्य की चिंता रहती है। कई बार अधिक तनाव के कारण एंग्जायटी और डिप्रेशन दोनों हो सकते हैं। तनाव को आप योग की मदद से कम कर सकते हैं।
एंग्जायटी और डिप्रेशन का इलाज
बता दें कि एंग्जायटी और डिप्रेशन दोनों का इलाज होता है। इसको किसी तरह का टैबू नहीं समझना चाहिए। बल्कि एंग्जायटी और डिप्रेशन पर खुलकर बात करनी चाहिए, तभी इलाज संभव है। इन दोनों के इलाज के लिए डॉक्टर आपको दवाइयां और टॉक थेरेपी दोनों का कॉम्बिनेशन सजेस्ट कर सकते हैं। हमेशा डॉक्टर की सलाह के बाद ही डिप्रेशन-एंग्जायटी की दवाइयां लेनी चाहिए। बिना डॉक्टर की सलाह के दवाओं का सेवन नहीं करना चाहिए।
Previous Post

नवी मुंबई में अवैध रूप से रह रही सात बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक महिला को अंबरनाथ में पकड़ा गया है।

Next Post

जम्मू-कश्मीर के सांबा में मलबे के नीचे दबने से दो मजदूरों की मौत, चार अन्य घायल

Related Posts

आंवला खाने से शरीर को मिल सकते हैं ये फायदे, पीएम मोदी ने भी किया इसका जिक्र
स्वास्थ्य

आंवला खाने से शरीर को मिल सकते हैं ये फायदे, पीएम मोदी ने भी किया इसका जिक्र

September 29, 2026
खाना खाने के बाद छाती में क्यों होती है जलन? इन वजहों से बढ़ सकती है परेशानी
स्वास्थ्य

खाना खाने के बाद छाती में क्यों होती है जलन? इन वजहों से बढ़ सकती है परेशानी

September 29, 2026
एक महीने तक सिर्फ चिकन खाने से शरीर पर क्या असर पड़ेगा? जानें फायदे और नुकसान
स्वास्थ्य

एक महीने तक सिर्फ चिकन खाने से शरीर पर क्या असर पड़ेगा? जानें फायदे और नुकसान

September 28, 2026
कार्डियोलॉजिस्ट ने बताईं दिल को स्वस्थ रखने वाली 4 आदतें, रोजमर्रा की जिंदगी में ऐसे करें शामिल
स्वास्थ्य

कार्डियोलॉजिस्ट ने बताईं दिल को स्वस्थ रखने वाली 4 आदतें, रोजमर्रा की जिंदगी में ऐसे करें शामिल

September 26, 2026
बदलते मौसम में अस्थमा मरीज ऐसे रखें अपना ख्याल, डाइट में शामिल करें ये हेल्दी चीजें
स्वास्थ्य

बदलते मौसम में अस्थमा मरीज ऐसे रखें अपना ख्याल, डाइट में शामिल करें ये हेल्दी चीजें

September 26, 2026
₹2,700 की कैंसर दवा पर ₹27,000 MRP, सुप्रीम कोर्ट ने कीमतों के अंतर पर जताई कड़ी चिंता
स्वास्थ्य

₹2,700 की कैंसर दवा पर ₹27,000 MRP, सुप्रीम कोर्ट ने कीमतों के अंतर पर जताई कड़ी चिंता

September 25, 2026
Next Post
जम्मू-कश्मीर के सांबा में मलबे के नीचे दबने से दो मजदूरों की मौत, चार अन्य घायल

जम्मू-कश्मीर के सांबा में मलबे के नीचे दबने से दो मजदूरों की मौत, चार अन्य घायल

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक), 14 जून, 2024

June 14, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 सितम्बर 2023

September 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 दिसम्बर, 2023

December 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 जुलाई, 2023

July 21, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)