• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 15, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

स्वास्थ्य टिप्स: फैटी लिवर की समस्या के संकेत होते हैं ऐसे, जानें इससे कैसे बचाव करें।

JANVEENA by JANVEENA
November 23, 2024
in स्वास्थ्य
0
स्वास्थ्य टिप्स: फैटी लिवर की समस्या के संकेत होते हैं ऐसे, जानें इससे कैसे बचाव करें।

हमारे खानपान और रहन-सहन का हमारी हेल्थ पर गहरा असर पड़ता है। क्योंकि हमारी अनहेल्दी आदतों की वजह से शरीर को कई बीमारियां घेर लेती हैं। वहीं पिछले कुछ सालों में लाइफस्टाइल से जुड़ी कई बीमारियां काफी तेजी से बढ़ रही हैं। वहीं फैटी लिवर भी खराब लाइफस्टाइल का नतीजा है। पिछले 50 सालों में फैटी लिवर ने पूरी दुनिया के करीब एक चौथाई लोगों को अपनी चपेट में लिया है। भारत में हर 3 में से 1 व्यक्ति को फैटी लिवर की समस्या है।

फैटी लिवर की समस्या बच्चों और बड़ों दोनों को प्रभावित कर रही है। एक लेटेस्ट स्टडी के मुताबिक भारत की करीब 38 फीसदी आबादी फैटी लिवर या फिर नॉन-अल्कोहालिक फैटी लिवर डिजीज से पीड़ित है। चिंता का सबब यह कि यह बीमारी सिर्फ बड़ों तक ही सीमित नहीं है। करीब 35 फीसदी बच्चों में भी फैटी लिवर की समस्या देखी जा रही है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप घर बैठे फैटी लिवर की समस्या का पता कैसे लगा सकते हैं और इसके लक्षण क्या हैं और इससे कैसे बचाव किया जा सकता है।
क्या है फैटी लिवर
यह एक लाइफस्टाइल से जुड़ी डिजीज है। जब लिवर में फैट सामान्य से ज्यादा जमा हो जाता है, तो इसको फैटी लिवर कहा जाता है। यह एक आम समस्या है, खासकर यह समस्या उन लोगों को होती है, जिनका वजन ज्यादा है।
वैसे तो फैटी लिवर का कोई खास लक्षण नहीं होता है, लेकिन यह एक सीरियस स्वास्थ्य समस्या का कारण बन सकता है। शराब का सेवन, फैट युक्त डाइट का अधिक सेवन और मोटापा आदि फैटी लिवर का मुख्य कारण है।
अधिकतर मामलों में फैटी लिवर के मरीजों को अपना लाइफस्टाइल और डाइट में बदलाव करना चाहिए। इसके साथ ही रोजाना एक्सरसाइज करना चाहिए और वेट कंट्रोल करना चाहिए।
ऐसे फैटी लिवर का पता लगाएं
आमतौर पर फैटी लिवर के लक्षण सामान्य होते हैं, जिन पर अक्सर लोगों को ध्यान नहीं जाता है। इसलिए आज हम आपको यहां कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको समझकर आप आसानी से फैटी लिवर के बारे में पता लगा सकते हैं।
दाईं पसली के नीचे दर्द होना
अगर आपकी दांईं पसली के नीचे लगातार हल्का-हल्का दर्द महसूस होता है, तो बता दें कि यह लिवर का एरिया होता है। यहां पर दर्द होना इस ओर फैटी लिवर का संकेत हो सकता है या फिर फैट कलेक्ट होने की वजह से साइज बढ़ गया है। इसलिए हेल्दी डाइट लेना शुरू कर दें औऱ रोजाना एक्सरसाइज करें। वहीं अगर तेज दर्द होता है, तो आपको बिना देर किए डॉक्टर को दिखाना चाहिए।
पेट के आसपास फैट
धीरे-धीरे या फिर अचानक वजन बढ़ना और पेट के आसपास चर्बी जमा होना फैटी लिवर का संकेत हो सकता है। फैटी लिवर मेटाबॉलिज्म में अहम भूमिका निभाता है और जब यह ठीक से काम नहीं कर रहा होता है, तो पेट के आसपास चर्बी जमा हो सकती है। ऐसे में यदि आपने डाइट में बदलाव नहीं किया जाता है और फिर भी पेट के आसपास फैट बढ़ रहा है, तो इसकी जांच कराना जरूरी है।
मुंहासे या त्वचा संबंधी समस्याएं
कई लोगों को यह बात हैरान कर सकती है, लेकिन हमारी त्वचा लिवर की हेल्थ के बारे में काफी कुछ बता सकती है। बता दें कि लगातार मुंहासे होना भी फैटी लिवर का संकेत हो सकता है।
असल में लिवर हमारे शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में सहायता करता है। जब फैट की वजह से यह अधिक काम करता है, तो टॉक्सिन त्वचा के जरिए बाहर निकल सकते हैं। जिसकी वजह से मस्से, दाग-धब्बे या फिर मुंहासा हो सकते हैं।
त्वचा पर काले धब्बे
बगल में गर्दन पर या फिर कोहनी के आसपास की त्वचा का काला पड़ना भी फैटी लिवर की ओर संकेत दे सकता है। आमतौर पर ऐसी स्थिति इंसुलिन रेजिस्टेंस का संकेत होता है। जो नॉन-अल्कोहॉलिक फैटी लिवर डिजीज से जुड़ा होता है।
आंखों या त्वचा का पीला पड़ना
पीलिया की वजह से त्वचा और आंखों का सफेद हिस्सा पीला हो जाता है। यह लिवर की खराबी की ओर संकेत देता है। ऐसा तब होता है, जब लिवर रेड ब्लड सेल्स से निकलने वाले वेस्ट प्रोडक्ट बिलिरुबिन को ठीक से फिल्टर नहीं कर पाता है।
पैरों, तलवों या फिर हाथों में सूजन
बता दें कि पैरों, टखनों या फिर हाथों में सूजन की समस्या तब होती है, जब लिवर पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन प्रोड्यूस नहीं कर पाता है, जिसके कारण फ्लूइड इम्बैलेंस होता है। यह सूजन अगर लगातार बनी है, तो यह फैटी लिवर का संकेत हो सकता है।
थकान या कमजोरी लगना
अगर आपको आराम करने के बाद भी लगातार थकान महसूस होती है, तो लिवर की समस्या हो सकती है। क्योंकि फैटी लिवर शरीर की एनर्जी को स्टोर करने और फिर उसको रिलीज करने की क्षमता को प्रभावित कर सकता है। जिसकी वजह से आपको थकान या कमजोरी महसूस हो सकती है। अगर बिना किसी कारण एनर्जी लेवल कम है, तो आपको अपने लिवर हेल्थ पर ध्यान देना चाहिए।
फैटी लिवर से ऐसे करें बचाव
वेट कंट्रोल करके फैटी लिवर संबंधी कई बीमारियों से दूर रह सकते हैं।
चाय का सेवन न करें।
अल्कोहल आदि से दूरी बनाएं।
सीढ़ियों का इस्तेमाल करें।
रोजाना कम से कम 45 मिनट एक्सरसाइज जरूर करें।
सोने से पहले मोबाइल का इस्तेमाल न करें।
जरूरत से ज्यादा दवाओं का सेवन न करें।
समय पर सोना चाहिए और समय पर ही उठना चाहिए।

READ ALSO

भारत में बच्चों के कैंसर के सबसे ज्यादा मामले कहां? उत्तर प्रदेश सबसे आगे, जानें दूसरे राज्यों की स्थिति

बाजार से खरीदा देसी घी असली है या मिलावटी? घर पर इन तरीकों से करें शुद्धता की जांच

Previous Post

थायराइड के इलाज में धनिया है रामबाण, डॉक्टर ने बताया इसका सेवन कैसे करें, मिलेगा राहत।

Next Post

अगर पत्नी अपनी पहली शादी की सालगिरह पर घूमने की जिद कर रही है, तो बनाएं एक यादगार यात्रा का प्लान।

Related Posts

भारत में बच्चों के कैंसर के सबसे ज्यादा मामले कहां? उत्तर प्रदेश सबसे आगे, जानें दूसरे राज्यों की स्थिति
स्वास्थ्य

भारत में बच्चों के कैंसर के सबसे ज्यादा मामले कहां? उत्तर प्रदेश सबसे आगे, जानें दूसरे राज्यों की स्थिति

November 4, 2026
बाजार से खरीदा देसी घी असली है या मिलावटी? घर पर इन तरीकों से करें शुद्धता की जांच
स्वास्थ्य

बाजार से खरीदा देसी घी असली है या मिलावटी? घर पर इन तरीकों से करें शुद्धता की जांच

October 31, 2026
एक ही परिवार में किसी को डायबिटीज तो किसी को कैंसर क्यों? 200 परिवारों पर रिसर्च करेगा AIIMS
स्वास्थ्य

एक ही परिवार में किसी को डायबिटीज तो किसी को कैंसर क्यों? 200 परिवारों पर रिसर्च करेगा AIIMS

October 31, 2026
अस्पतालों में खतरनाक बैक्टीरिया का बढ़ता खतरा, संक्रमित 154 मरीजों में से 77% की 30 दिन में मौत
स्वास्थ्य

अस्पतालों में खतरनाक बैक्टीरिया का बढ़ता खतरा, संक्रमित 154 मरीजों में से 77% की 30 दिन में मौत

October 30, 2026
डायबिटीज या दूसरी बीमारी में कैसे रखें करवाचौथ का व्रत? जानें खुद को एक्टिव रखने के तरीके
स्वास्थ्य

डायबिटीज या दूसरी बीमारी में कैसे रखें करवाचौथ का व्रत? जानें खुद को एक्टिव रखने के तरीके

October 29, 2026
7-9 घंटे सोने के बाद भी सुबह महसूस होती है थकान? शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी हो सकती है
स्वास्थ्य

7-9 घंटे सोने के बाद भी सुबह महसूस होती है थकान? शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी हो सकती है

October 26, 2026
Next Post
अगर पत्नी अपनी पहली शादी की सालगिरह पर घूमने की जिद कर रही है, तो बनाएं एक यादगार यात्रा का प्लान।

अगर पत्नी अपनी पहली शादी की सालगिरह पर घूमने की जिद कर रही है, तो बनाएं एक यादगार यात्रा का प्लान।

फेयरस्ट्रीट ने किया नर्सिंग प्रतिभाओं का सम्मान

फेयरस्ट्रीट ने किया नर्सिंग प्रतिभाओं का सम्मान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 मई, 2023

May 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 जून, 2023

June 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 मार्च, 2024

March 21, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 जनवरी, 2024

January 28, 2024

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)