• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Thursday, October 29, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

महिलाओं में हार्ट अटैक के लक्षण पुरुषों से अलग क्यों होते हैं? जानिए क्या है दोनों में अंतर

JANVEENA by JANVEENA
July 7, 2025
in स्वास्थ्य
0
महिलाओं में हार्ट अटैक के लक्षण पुरुषों से अलग क्यों होते हैं? जानिए क्या है दोनों में अंतर

 

भारतीय महिलाओं में दिल की बीमारियां लगातार बढ़ रही हैं. जर्नल ऑफ अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी में पब्लिश एक रिसर्च के मुताबिक, 3 से 13 पर्सेंट भारतीय महिलाएं कोरोनरी आर्टरी डिजीज से जूझ रही हैं. यह आंकड़ा उम्र के आधार पर जारी किया गया है. सबसे खतरनाक बात यह है कि पिछले दो दशक में यह आंकड़ा 300 पर्सेंट बढ़ गया है.

महिलाओं को किस उम्र में आ रहा हार्ट अटैक?

रिसर्च के मुताबिक, भारतीय महिलाओं को हार्ट अटैक आने की औसत उम्र करीब 59 साल है, जो विकासशील देशों के मुकाबले काफी कम है. हालांकि, हार्ट फेल्योर के मामले दोगुने से हो चुके हैं. दरअसल, साल 2000 में हार्ट फेल्योर के मामले 1.1 पर्सेंट थे, जो 2015 तक बढ़कर 3.6 पर्सेंट हो गए. इन आंकड़ों से यह स्पष्ट है कि भारतीय महिलाओं को हार्ट हेल्थ के प्रति ज्यादा जागरूक होने, समय पर जांच कराने और जेंडर स्पेसिफिक अप्रोच की जरूरत है.

पुरुषों से अलग क्यों महिलाओं में हार्ट अटैक के लक्षण?

महिलाओं में हार्ट अटैक के लक्षण बेहद हल्के होते हैं और पुरुषों में नजर आने वाले आम लक्षणों से अलग नजर आते हैं. पुरुषों में अक्सर सीने में तेज दर्द की शिकायत करते हैं, जबकि महिलाओं को कमर, जबड़े और पेट में ज्यादा दर्द महसूस होता है. इसके अलावा उन्हें सांस न आने, असामान्य थकान, मतली और चक्कर आने जैसी दिक्कतें होती हैं. इन लक्षणों को अक्सर एसिडिटी, कमजोरी या एंग्जायटी समझ लिया जाता है. दरअसल, भारत में महिलाएं अपनी सेहत को लेकर ज्यादा गंभीर नहीं रहती हैं. इसकी वजह से बीमारी का पता देर से चलता है और इलाज में भी देरी हो जाती है. इससे कम उम्र की युवतियों और मेनोपॉज के बाद की महिलाओं के लिए खतरा ज्यादा बढ़ जाता है.

महिलाओं में क्यों नजरअंदाज किए जाते हैं लक्षण?

महिलाओं में हार्ट अटैक के लक्षण अक्सर नजरअंदाज कर दिए जाते हैं, क्योंकि उनके लक्षण पुरुषों में नजर आने वाले पैटर्न से काफी अलग होते हैं. सांस न आने, थकान और अपच जैसे लक्षणों को महिलाएं रोजाना का स्ट्रे या घर की जिम्मेदारियों का दबाव समझकर नजरअंदाज कर देती हैं, जिसकी वजह से उन्हें इलाज मिलने में देरी होती है. उदाहरण के लिए, 40 साल से ज्यादा उम्र की महिला को लगातार थकान और छाती या पेट के ऊपरी हिस्से में जलन की दिक्कत हो सकती है. इसे गलती से एसिडिटी समझ लिया जाता है. इसी तरह अगर कोई महिला हाउसवाइफ है और उसके जबड़े में दर्द हो रहा है या चक्कर आ रहे हैं तो इसे थकावट समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता है. भारत के शहरी और सेमी-अर्बन इलाकों में ऐसे हालात लगातार बढ़ रहे हैं. जागरूकता कम होने के कारण हार्ट अटैक की शिकार बनने वाली महिलाओं को समय पर इलाज नहीं मिलता है.

इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

महिलाओं के हार्ट अटैक के कुछ लक्षण एकदम अलग होते हैं, जिन्हें कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. वक्त से पहले मेनोपॉज के कारण होने वाले हार्मोनल चेंज, प्रेग्नेंसी से संबंधित कंडीशंस जैसे हाई ब्लड प्रेशर, प्रेग्नेंसी की वजह से होने वाली डायबिटीज और पीसीओएस जैसी कंडीशन के कारण फ्यूचर में हार्ट प्रॉब्लम्स का खतरा बढ़ जाता है. इसके अलावा शहरी इलाकों में ऑफिस और परविार से जूझ रही महिलाओं में मेंटल हेल्थ इश्यूज और क्रॉनिक स्ट्रेस रहता है, जिसकी वजह से भी खतरा बढ़ता है. अगर आपको अचानक थकान, रोजमर्रा के कामकाज के दौरान सांस लेने में दिक्कत, सीने में तकलीफ और नींद पूरी न होने जैसे लक्षण दिखते हैं तो इसे हल्के में न लें. अगर किसी महिला के परिवार में हार्ट डिजीज या लाइफस्टाइल से संबंधित बीमारियों की हिस्ट्री रही है तो उन्हें अपना खास ध्यान रखना चाहिए.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

READ ALSO

7-9 घंटे सोने के बाद भी सुबह महसूस होती है थकान? शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी हो सकती है

दिल्ली-NCR में प्रदूषण से बढ़ सकती हैं सांस की दिक्कतें, अस्थमा से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय

Previous Post

दूसरे टेस्ट में भारत की जीत के बाद विराट कोहली ने इन 3 खिलाड़ियों का नाम लिया, दी बड़ी प्रतिक्रिया

Next Post

पाकिस्तान की किरकिरी! BRICS ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की, पीएम मोदी ने भी पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा

Related Posts

7-9 घंटे सोने के बाद भी सुबह महसूस होती है थकान? शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी हो सकती है
स्वास्थ्य

7-9 घंटे सोने के बाद भी सुबह महसूस होती है थकान? शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी हो सकती है

October 26, 2026
दिल्ली-NCR में प्रदूषण से बढ़ सकती हैं सांस की दिक्कतें, अस्थमा से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय
स्वास्थ्य

दिल्ली-NCR में प्रदूषण से बढ़ सकती हैं सांस की दिक्कतें, अस्थमा से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय

October 24, 2026
फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, मरीज की मौत के बाद बढ़ी जांच
स्वास्थ्य

फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, मरीज की मौत के बाद बढ़ी जांच

October 23, 2026
क्या घर का खाना भी पहुंचा सकता है लिवर को नुकसान? जानें किन आदतों से बढ़ता है फैटी लिवर का खतरा
स्वास्थ्य

क्या घर का खाना भी पहुंचा सकता है लिवर को नुकसान? जानें किन आदतों से बढ़ता है फैटी लिवर का खतरा

October 22, 2026
भारत में विटामिन D की कमी क्यों बढ़ रही है? भरपूर धूप के बावजूद 10 में से 7 लोगों में मिली कमी
स्वास्थ्य

भारत में विटामिन D की कमी क्यों बढ़ रही है? भरपूर धूप के बावजूद 10 में से 7 लोगों में मिली कमी

October 22, 2026
सर्दियों में सर्दी-जुकाम से बचना है तो अपनाएं ये उपाय, शुरुआती लक्षण दिखते ही करें ये काम
स्वास्थ्य

सर्दियों में सर्दी-जुकाम से बचना है तो अपनाएं ये उपाय, शुरुआती लक्षण दिखते ही करें ये काम

October 21, 2026
Next Post
पाकिस्तान की किरकिरी! BRICS ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की, पीएम मोदी ने भी पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा

पाकिस्तान की किरकिरी! BRICS ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की, पीएम मोदी ने भी पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा

हिमाचल पर्यटन: साहसिक खेलों और सांस्कृतिक विरासत के लिए मशहूर हैं कुल्लू और मनाली

हिमाचल पर्यटन: साहसिक खेलों और सांस्कृतिक विरासत के लिए मशहूर हैं कुल्लू और मनाली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अगस्त, 2023

August 28, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 जनवरी, 2024

January 7, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 जुलाई, 2023

July 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 अप्रैल, 2023

April 21, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)