• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Saturday, May 2, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

Lucknow : आजादी के बाद पहली बार मिला निषाद संस्कृति को सम्मान : नरेन्द्र कश्यप

सामाजिक सम्पर्क अभियान की संगोष्ठी में बोले यूपी के पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री

Janveena News by Janveena News
May 14, 2024
in राज्य
0
Lucknow : आजादी के बाद पहली बार मिला निषाद संस्कृति को सम्मान : नरेन्द्र कश्यप

लखनऊ। राजधानी के उत्तरी क्षेत्र में सामाजिक सम्पर्क अभियान के तहत मंगलवार को सामाजिक संगोष्ठी में प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन कल्याण मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार निषाद संस्कृति को सम्मान मिला है। इसके लिए हम सभी मोदी और योगी सरकार के आभारी हैं। पुरनिया स्थित उत्तर क्षेत्र भाजपा कार्यालय में भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह के समर्थन में आयोजित बैठक का शुभारम्भ मुख्य अतिथि नरेन्द्र कश्यप और क्षेत्रीय विधायक डा. नीरज बोरा ने महर्षि कश्यप और निषादराज गुह के चित्र पर पुष्पार्पण के साथ किया।

READ ALSO

व्यापारियों ने किया एमएलसी पवन सिंह चौहान का अभिनंदन 

एस.आर. ग्लोबल स्कूल में ‘स्विम स्ट्रोक 2026’ का भव्य समापन

मोदी मंत्रिमण्डल में 27 तो यूपी के 55 सदस्यीय मंत्रिमण्डल में 24 मंत्री ओबीसी

पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ने कहा कि त्रेता में निषादराज गुह प्रभु राम के सखा रहे। कलियुग में वह भ्रातृत्व भाव मोदी और योगी सरकार से मिला है। पांच सौ करोड़ की लागत से सांस्कृतिक इतिहास की रचना हो रही है। निषादराज की 51 फीट की मूर्ति लग रही है। गाजियाबाद में एक करोड़ अट्ठावन लाख से महर्षि कश्यप की प्रतिमा स्थापित की गई है। अयोध्या का एयरपोर्ट महर्षि कश्यप के नाम पर किया गया है। भाजपा समरसता के भाव से काम करती है जहां विकास के साथ साथ विरासतों का संरक्षण भी किया जाता है। उन्होंने कहा कि राम के अस्तित्व को नकारने वाले, रामचरितमानस का अपमान करने वाले, उन पर गोलियां चलवाने वालों से कोई आस नहीं रखी जा सकती। पिछड़े वर्ग को समुचित सम्मान मिलने का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी मंत्रिमण्डल में 27 तो यूपी के 55 सदस्यीय मंत्रिमण्डल में 24 मंत्री ओबीसी समाज के हैं। सरकार द्वारा दी जाने वाली विभिन्न योजनाओं और उससे सुधरे जीवन स्तर की चर्चा करते हुए पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ने कहा कि जो सरकार शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार और सम्मान दे रही है उसे हर हाल में समर्थन दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यूपी में चार चरणों के चुनाव में सभी सीट भाजपा जीत रही है। यूपी की सभी अस्सी सीटें हम जीतेंगे। सपा का खाता भी नहीं खुलेगा और बसपा की जमानत जब्त होगी। उन्होंने राजनाथ सिंह को सहज सरल बताते हुए यूपी के मुख्यमंत्री के रुप में, भाजपा अध्यक्ष के रुप में तथा केन्द्र सरकार के मंत्री के रुप में किये गये कार्यों को मील का पत्थर बताते हुए उन्हें भारी मतों से जिताने की अपील की।

मछुआरा समाज से मेरा भावनात्मक रिश्ता, मेरे पिता ने लड़ी थी उनके हक की लड़ाई : डा. नीरज बोरा

विधायक डा. नीरज बोरा ने कश्यप, निषाद, केवट, मल्लाह, बिन्द, गौड़ आदि लोगों से अपना भावनात्मक एवं पारिवारिक रिश्ता बताते हुए कहा कि मेरे पूज्य पिता डी.पी.बोरा की पहचान मछुआरा समाज से थी। बड़े बड़े जाल लेकर हजरतगंज में प्रदर्शन हुए और उनके संघर्षों के कारण ही तब से आज तक गोमती नदी की नीलामी नहीं होती और निःशुल्क मछली मारने का काम निरन्तर जारी है। उनके द्वारा बसायी दो बस्तियां कश्यप नगर, निषादनगर आदि आज भी मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि आज जब अयोध्या में प्रभु राम का मन्दिर बना है तो सबसे ज्यादा प्रसन्नता केवट समाज को है। डा. बोरा ने आह्वान किया कि बीस मई को लोग भारी संख्या में मतदान करें और एक एक वोट भाजपा को मिले ऐसा प्रयास हो।

कार्यक्रम में अरुण सिंह, भाजपा अवध क्षेत्र मत्स्य प्रकोष्ठ के संयोजक राधेलाल निषाद, ओबीसी मोर्चे के महानगर अध्यक्ष गणेश वर्मा ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर पार्षद रणजीत सिंह, नीरज गौड़, अजय कश्यप, आदित्य गौड़, लक्ष्मी कश्यप, पूर्व पार्षद संतोष तेवतिया, अजय चौधरी, वीर बहादुर कश्यप, राममूर्ति कश्यप, दिनेश गौड़, कुंजू निषाद, किशोर प्रजापति, नम्रता सिंह श्रीनेत, शैलेन्द्र स्वर्णकार, अनिल मिश्र, अमित मौर्य, शैलेन्द्र मौर्य सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Previous Post

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक),14 मई, 2024

Next Post

 …और अब गंगा पर भी राजनीति

Related Posts

व्यापारियों ने किया एमएलसी पवन सिंह चौहान का अभिनंदन 
राज्य

व्यापारियों ने किया एमएलसी पवन सिंह चौहान का अभिनंदन 

April 27, 2026
एस.आर. ग्लोबल स्कूल में ‘स्विम स्ट्रोक 2026’ का भव्य समापन
राज्य

एस.आर. ग्लोबल स्कूल में ‘स्विम स्ट्रोक 2026’ का भव्य समापन

April 26, 2026
धर्म के प्रतीक हैं भगवान परशुराम : शैलेन्द्र मौर्य
राज्य

धर्म के प्रतीक हैं भगवान परशुराम : शैलेन्द्र मौर्य

April 19, 2026
संस्कृति संरक्षण में ब्राह्मण समाज का योगदान अहम : डा. नीरज बोरा
राज्य

संस्कृति संरक्षण में ब्राह्मण समाज का योगदान अहम : डा. नीरज बोरा

April 19, 2026
शौर्य और सेवा का संगम : बाराबंकी में भगवान परशुराम जयंती पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
राज्य

शौर्य और सेवा का संगम : बाराबंकी में भगवान परशुराम जयंती पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

April 19, 2026
नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में गूंजा सशक्तिकरण और सम्मान का स्वर
राज्य

नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में गूंजा सशक्तिकरण और सम्मान का स्वर

April 16, 2026
Next Post
उपेक्षा का आरोप बम भी फुस्स

 ...और अब गंगा पर भी राजनीति

हाई ब्लड प्रेशर से तुरंत राहत पाने के लिए इन चार उपायों को अपनाएं

हाई ब्लड प्रेशर से तुरंत राहत पाने के लिए इन चार उपायों को अपनाएं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
आदर्श जननायक थे बनारसी दास गुप्ता : इण्टरनेशनल वैश्य फेडरेशन ने लखनऊ में मनाई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती

आदर्श जननायक थे बनारसी दास गुप्ता : इण्टरनेशनल वैश्य फेडरेशन ने लखनऊ में मनाई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती

November 5, 2024

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 नवम्बर, 2023

November 7, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 मई, 2023

May 28, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 मई, 2023

May 21, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 मई, 2023

May 14, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)