कलश यात्रा के शामिल अग्रवाल समाज की महिलाएं
महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंर्तगत मथुरा वृंदावन में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मथुरा में सप्त दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम दिन स्वर्गीय मेघ अग्रवाल की स्मृति में कल्याणं करोति द्वारा तिलक द्वार अग्रवाल धर्मशाला पर निःशुल्क नेत्र जां
.
101 रोगियों की हुई जांच
कल्याण करोती संस्था के महासचिव सुनील शर्मा ने बताया कि महेश अग्रवाल राजस्थान ज्वैलर के सौजन्य से कल्याणं करोति द्वारा आयोजित निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में दूर दराज से आये 101 नेत्र रोगियों ने पंजीकरण कराकर परीक्षण कराया। जिसमें से 36 नेत्र रोगियों के निःशुल्क मोतिया बिन्द ऑपरेशन श्री जी बाबा चिकित्सा संस्थान, गोवर्धन रोड पर किये गये।
अग्रसेन जयंती समारोह के अवसर पर नेत्र जांच शिविर की शुरुआत महाराजा अग्रसेन के चित्र का पूजन कर किया
कृत्रिम अंग सहायक उपकरण का किया वितरण
इसी क्रम में श्री अग्रवाल सभा द्वारा निशुल्क क्रतिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण का आयोजन अग्र वाटिका में संपन्न हुआ। जिसमें दिव्यांगों को 5 ट्राई साइकिल, 2 व्हील चेयर, 5 कृत्रिम पैर, 5 कैलीपर्स, 5 वैसाखी का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन राजेंद्र राजू भाई हाथी वालों ने किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष योगेश कागजी,संगठन मंत्री धीरज गोयल, कोषाध्यक्ष राजकुमार रद्दी वाले, प्रचार मंत्री संदीप अडूकी, पूर्व प्रधानमंत्री सुरेश चंद्र ,आर.के आदि मौजूद रहे।
जरूरतमंदों को कृत्रिम अंग सहायक उपकरण वितरित किए गए
5148 वीं जयंती पर निकली शोभायात्रा
अग्रवाल सभा वृंदावन के सानिध्य में महाराजा अग्रसेन की 5148 वी जयंती महोत्सव के अंतर्गत प्रथम दिवस माधवी अग्र शक्ति के द्वारा कलश यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें अठखंभा स्थित राधा वल्लभ के समीप कलकत्ता वाले मंदिर से माधवी अग्र शक्ति की महिलाओ ने कलश पूजन कर कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा में 201 महिला कलश लेकर निकली। वही अग्र महिलाएं भक्ति गीतों पर डांडिया खेलती हुई दिखाई दीं। अग्रवंश की देवी माधवी स्वरूपा बालिका भी घोड़े की बग्गी में बैठ अग्रवंश को दर्शन देने निकाली।
कलश यात्रा में शामिल महिलाएं
यहां से निकली शोभायात्रा
शोभायात्रा अठखंभा, बनखंडी तिराहा, छोटी सब्जी मंडी, पुराना बजाजा, अनाज मंडी तिराहा, प्रताप बाजार, लोई बाजार, शाहजी मंदिर होते हुए अग्रवाल धर्मशाला पहुंची। इस मौके पर धनेंद्र अग्रवाल बॉबी और आलोक बंसल ने बताया कि अग्रवंश के महाराजा अग्रसेन की जयंती महोत्सव का आगाज हो गया है। जिसमें विभिन्न धार्मिक आयोजन किए जायेंगे। यह उत्सव सप्त दिवसीय रहेगा।
कलश यात्रा में शामिल महिलाएं डांडिया नृत्य करते हुए
यह रहे मौजूद
इस मौके पर रहीश बाबू गणेश शरण अग्रवाल,मंत्री रवि अग्रवाल, सुरेश चंद्र कपड़ा वाले, अजय अग्रवाल मूर्ति वाले, राकेश अग्रवाल मिठाई वाले, विष्णु अग्रवाल, प्रेम किशोर मानसिंहका, अनिल अग्रवाल, जुगल अग्रवाल, अनिल बजाज, विपिन चूना वाले, बब्बू चंदन वाले, गिरिधारी अग्रवाल मुकुट वाले, लक्ष्मी नारायण पंसारी, दीपक पोशाक वाले, कुमकुम अग्रवाल, शिवांगी अग्रवाल, महिला अग्रशक्ति की अध्यक्ष आभा अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, किशोरी अग्रवाल, शोभा अग्रवाल, शैलजा अग्रवाल, प्रगति अग्रवाल, सुमन अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, आशा अग्रवाल, तृप्ति अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, अंजली अग्रवाल, अनीता अग्रवाल आदि अग्र बंधु मौजूद रहे।


















