सीएम ग्रिड योजना के तहत 130 करोड़ रुपए से होना है सड़कों का निर्माण।
यूपी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सीएम ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट शहरी (सीएम ग्रिड्स) में लापरवाही बरती जा रही है। फेज-1 के तहत बनने वाली 4 सड़कों के निर्माण के लिये फर्म डेलटा इरेक्टर्स को स्वीकृति पत्र दिए 18 दिन बीत गये, लेकिन अभी तक नगर
.
इसकी वजह से कार्य शुरू नहीं हो सकें हैं। यूरिडा के सीईओ महेंद्र बहादुर सिंह ने नगर आयुक्त सुधीर कुमार से इस पर आपत्ति जताई है, और जल्द अनुबंध कर सड़क निर्माण कार्य शुरू करने को कहा है।
130 करोड़ रुपए से 4 सड़कों का निर्माण सीएम ग्रिड योजना के तहत शहर में 130 करोड़ रुपये से चार सड़कों का निर्माण होना है। योजना के लिये टेंडर कराये जा चुके हैं। सड़कों की वित्तीय निविदा खुलने के बाद 12 सितंबर को चयनित फर्म डेलटा इरेक्टर्स को स्वीकृति पत्र भी जारी किया जा चुका है।
इससे पहले निर्माण एजेंसी अर्बन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एजेंसी (यूरिडा) ने नगर निगम को पत्र लिखकर कार्य शुरू करने से पहले अतिक्रमण हटाने के लिए पत्र लिखा था।
सीएम ग्रिड के तहत अवैध अतिक्रमण किए गए हैं चिन्हित।
645 अतिक्रमणकारी चिह्नित किए गए अतिक्रमण अभियान चलाने से पहले मुख्य अभियंता ने क्षेत्र के पार्षदों और अतिक्रमण करने वालों के साथ बैठक कर सहयोग मांगा है। पहले चरण में नगर निगम चार सड़कों के निर्माण में आड़े आने वाले 645 अतिक्रमणकारी चिह्नित किए हैं। इनको नगर निगम ने नोटिस दी है। साथ ही लाल निशान लगाया जा रहा है।
हटाया जाएगा अतिक्रमण सीएम ग्रिड योजना के नोडल अधिकारी दिवाकर भास्कर ने बताया कि सड़कों के निर्माण से पहले अतिक्रमण हटाया जाएगा। सड़क के चौड़ीकरण में आड़े आ रहे सभी अतिक्रमण को हटाया जाएगा। हालांकि, सितंबर में सड़क निर्माण कार्य शुरू होने थे, लेकिन लेटलतीफी की वजह से अभी तक काम शुरू नहीं हो सका है।
आधुनिक तरीके से होगा सड़कों का निर्माण सुरक्षित सड़क और जंक्शन, समान चौड़ाई ट्रैफिक लेन की व्यवस्था, भूमिगत सर्विस की सुविधा, टिकाऊ तकनीक का उपयोग, सार्वजनिक स्थान व स्ट्रीट फर्नीचर की सुविधा, ग्रीन कवर, ग्रीन सड़क पर यूटीलिटी डक्ट फुटपाथ, सौर आधारित स्ट्रीट लाइट की सुविधा दी जाएगी।
यह सड़कें स्मार्ट तकनीक से लैस होंगी। जिसमें किसी भी प्रकार की समस्या होने पर भविष्य में सड़क खोदने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। यूटीलिटी डक्ट फुटपाथ की मदद से समस्या को दूर कर दिया जायेगा।
सीएम के तहत इन 4 सड़कों का निर्माण व लागत -राजाराम चौराहा से नमक फैक्ट्री चौराहा होते हुये हमीरपुर रोड तक 4.30 किमी- 39.84 करोड़ रुपये। -बर्रा बाईपास कर्रही रोड से रामबाग तिराहा होते हमीरपुर मुख्य मार्ग 6.05 किमी- 59.61 करोड़ रुपये। -बाबाकुटी चौराहा से सोटेबाबा मंदिर होते अलंकार गेस्ट हाउस तक 2.34 किमी- 19.76 करोड़ रुपये। -बगिया क्रासिंग कल्याणपुर से केसा आफिस तक सड़क का निर्माण 1.15 किमी- 10.84 करोड़ रुपये।


















