• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 15, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

Monsoon Flu and Dengue Fever: जानिए, मानसूनी फीवर और डेंगू के लक्षणों में क्या अंतर है?

JANVEENA by JANVEENA
August 3, 2024
in स्वास्थ्य
0
Monsoon Flu and Dengue Fever: जानिए, मानसूनी फीवर और डेंगू के लक्षणों में क्या अंतर है?

 

बारिश का मौसम शुरू होते ही कई तरह ही बीमारियों के मामले बढ़ने लगे हैं। हेल्थ एक्सपर्ट की मानें, तो इन दिनों मच्छरजनित रोगों का खतरा अधिक होता है। यह मौसम मच्छरों के प्रजनन के लिए सबसे अनुकूल समय होता है। यही वजह है कि इस मौसम में मलेरिया, डेंगू और चिकुनगुनिया जैसी बीमारियों का खतरा अधिक बढ़ जाता है। इस दौरान ध्यान देने वाली बात यह है कि गर्मी से बारिश का बदलता समय मौसमी बीमारियों के खतरे को बढ़ाता है।

बता दें कि मौसमी बुखार और डेंगू की बामारियों के अधिकतर लक्षण एक जैसे होते हैं। ऐसे में दोनों बीमारियों में फर्क कर पाना काफी मुश्किल होता है। मौसमी बुखार के लक्षण कुछ दिनों में ठीक हो जाते हैं। लेकिन यदि डेंगू के लक्षणों पर ध्यान नहीं दिया जाए, तो रक्तस्त्रावी समस्याओं का खतरा अधिक होता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको मानसूनी बुखार और डेंगू के लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं और यह भी जानेंगे कि इनकी पहचान कैसे की जा सकती है।

मानसूनी बुखार के लक्षण

बारिश के मौसम में होने वाले वायरल संक्रमण की वजह से मानसूनी बुखार होता है। मौसम में बदलाव के साथ इंफ्लूएंजा जैसे वायरस के संक्रमण की स्थिति में हल्का या फिर तेज बुखार, गले में खराश, नाक बहने या बंद होने, थकान, शरीर में दर्द और हल्का सिरदर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आमतौर पर मानसून बुखार धीरे-धीरे शुरू होता है। मानसूनी बुखार अक्सर खांसी या फिर जुकाम जैसे श्वसन संबंधी लक्षणों के साथ होता है। इन बुखारों में लोग बिना दवाओं के खुद से ठीक हो जाते हैं।

डेंगू बुखार के लक्षण

डेंगू बुखार संक्रमित मच्छरों द्वारा फैलता है। यह बीमारी एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में नहीं फैलता है। दिन के समय में डेंगू के मच्छर अधिक सक्रिय रहते हैं। इसलिए मच्छरों के काटने से बचाव के उपाय करना बहुत जरूरी होता है। डेंगू से संक्रमित व्यक्ति में इसके लक्षण अलग-अलग हो सकते हैं। इस बीमारी के लक्षणों में उल्टी, मतली, शरीर पर चकत्ते, जोड़ों में दर्द, मांसपेशियों या सिरदर्द की समस्या हो सकती हैं। गंभीर स्थितियों में डेंगू की वजह से आंतरिक रक्तस्राव होने का खतरा बढ़ जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक यदि डेंगू का सही समय पर इलाज न किया जाए, तो गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है।

दोनों के लक्षणों में कैसे करें अंतर

इन दिनों मानसूनी बुखार और डेंगू दोनों ही रोगों के मामले बढ़ रहे हैं। इन दोनों बीमारियों के अधिकतर लक्षण एक जैसे होते हैं। इसलिए इनके लक्षणों पर विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत होती है। दोनों बीमारियों में दर्द, थकान और बुखार होता है। लेकिन आमतौर पर डेंगू के ये लक्षण अचानक से शुरू होते हैं और लक्षण बढ़ने के साथ शरीर दर्द और चकत्ते होने लगते हैं। वहीं डेंगू के बुखार में ब्लड प्लेटलेट्स काउंट कम होने लगती हैं। जबकि मानसूनी बुखार में ऐसी समस्याएं नहीं देखी जाती हैं।

आपको बता दें कि दोनों का इलाज अलग-अलग तरीकों से किया जाता है। मानसूनी बुखार के अधिकतर मामलों में शरीर को हाइड्रेट रखने, आराम करने और ओवर-द-काउंटर बुखार दवा (पैरासिटामोल) से ठीक हो जाते हैं। वहीं डेंगू के इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट होने की जरूरत हो सकती है। अगर किसी को 3-4 दिनों तक बुखार के साथ शरीर में दर्द रहता है और सामान्य इलाज से आराम नहीं मिल रहा है, तो समय रहते ब्लड की जांच कराना जरूरी हो जाता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

READ ALSO

भारत में बच्चों के कैंसर के सबसे ज्यादा मामले कहां? उत्तर प्रदेश सबसे आगे, जानें दूसरे राज्यों की स्थिति

बाजार से खरीदा देसी घी असली है या मिलावटी? घर पर इन तरीकों से करें शुद्धता की जांच

Previous Post

खली ने बिग बॉस शो की पोल खोली: पूरा शो बोल-स्क्रिप्टेड होता है, निर्देश पहले से ही देते हैं; बिग बॉस 4 के प्रतिस्पर्धी थे

Next Post

अगले सप्ताह निर्वाचन आयोग जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेगा

Related Posts

भारत में बच्चों के कैंसर के सबसे ज्यादा मामले कहां? उत्तर प्रदेश सबसे आगे, जानें दूसरे राज्यों की स्थिति
स्वास्थ्य

भारत में बच्चों के कैंसर के सबसे ज्यादा मामले कहां? उत्तर प्रदेश सबसे आगे, जानें दूसरे राज्यों की स्थिति

November 4, 2026
बाजार से खरीदा देसी घी असली है या मिलावटी? घर पर इन तरीकों से करें शुद्धता की जांच
स्वास्थ्य

बाजार से खरीदा देसी घी असली है या मिलावटी? घर पर इन तरीकों से करें शुद्धता की जांच

October 31, 2026
एक ही परिवार में किसी को डायबिटीज तो किसी को कैंसर क्यों? 200 परिवारों पर रिसर्च करेगा AIIMS
स्वास्थ्य

एक ही परिवार में किसी को डायबिटीज तो किसी को कैंसर क्यों? 200 परिवारों पर रिसर्च करेगा AIIMS

October 31, 2026
अस्पतालों में खतरनाक बैक्टीरिया का बढ़ता खतरा, संक्रमित 154 मरीजों में से 77% की 30 दिन में मौत
स्वास्थ्य

अस्पतालों में खतरनाक बैक्टीरिया का बढ़ता खतरा, संक्रमित 154 मरीजों में से 77% की 30 दिन में मौत

October 30, 2026
डायबिटीज या दूसरी बीमारी में कैसे रखें करवाचौथ का व्रत? जानें खुद को एक्टिव रखने के तरीके
स्वास्थ्य

डायबिटीज या दूसरी बीमारी में कैसे रखें करवाचौथ का व्रत? जानें खुद को एक्टिव रखने के तरीके

October 29, 2026
7-9 घंटे सोने के बाद भी सुबह महसूस होती है थकान? शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी हो सकती है
स्वास्थ्य

7-9 घंटे सोने के बाद भी सुबह महसूस होती है थकान? शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी हो सकती है

October 26, 2026
Next Post
अगले सप्ताह निर्वाचन आयोग जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेगा

अगले सप्ताह निर्वाचन आयोग जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेगा

दो पक्षों ने देर रात अलीगढ़ में गोलीबारी की:  प्रधानी के बीच हुआ विवाद, दोनों पक्षों को गिरफ्तार कर लिया गया Aligarh की खबरें

दो पक्षों ने देर रात अलीगढ़ में गोलीबारी की: प्रधानी के बीच हुआ विवाद, दोनों पक्षों को गिरफ्तार कर लिया गया Aligarh की खबरें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 अप्रैल, 2024

April 7, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 फरवरी, 2024

February 14, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 अप्रैल, 2023

April 21, 2023
WhatsApp Image 2024-04-19 at 17.07.47

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 अप्रैल, 2024

April 21, 2024

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)