• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 15, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

“Strong Immune System: बीमारियों से बचना चाहते हैं? इन आदतों को तुरंत छोड़ें, नहीं तो कमजोर हो सकती है इम्यूनिटी!”

JANVEENA by JANVEENA
March 1, 2025
in स्वास्थ्य
0
“Strong Immune System: बीमारियों से बचना चाहते हैं? इन आदतों को तुरंत छोड़ें, नहीं तो कमजोर हो सकती है इम्यूनिटी!”

शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी की इम्यूनिटी आपका बीमारियों से बचाव करने के लिए आवश्यक है। ऐसे में जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है, उनको कई तरह की गंभीर बीमारियों के होने का खतरा अधिक होता है। वहीं प्रतिरक्षा प्रणाली शरीर को संक्रमण से बचाती है। वहीं जब प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर होती है, तो व्यक्ति को बार-बार संक्रमण होने का खतरा हो सकता है। बता दें कि श्वेत रक्त कोशिकाएं, लिम्फ नोड्स और एंटीबॉडी सहित अन्य घटक शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली बनाते हैं।

वहीं लोगों ने कोरोना महामारी के दौरान इम्यूनिटी बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया। कोविड के समय गंभीर और घातक संक्रमण का जोखिम उन्हीं लोगों में ज्यादा था, जिनकी प्रतिरोधक क्षमता कमजोरी थी। हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि इम्यूनिटी बढ़ाने में आपकी दिनचर्या, खानपान और पर्यावरण का अहम योगदान होता है। तो वहीं आपकी कुछ आदतें ऐसी हो सकती हैं, जिनसे आपकी इम्यूनिटी काफी कमजोर हो सकती है।
कमजोर इम्युनिटी के नुकसान
हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों में बार-बार संक्रमण और गंभीर लक्षण होने का खतरा अधिक होता है। ऐसे लोगों में निमोनिया और अन्य संक्रामक बीमारियों के गंभीर रूप लेने का खतरा अधिक हो सकता है। घावों को ठीक होने में सामान्य से अधिक समय लगना, बार-बार सर्दी-जुकाम या फ्लू का संक्रमण होना और अक्सर थकान महसूस करते रहना इस बात का संकेत हैं कि आपकी इम्यूनिटी ठीक नहीं है। ऐसे में आज हम आपको उन आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर कर सकती हैं।
नींद की समस्या
वहीं जिन लोगों की नींद पूरी नहीं होती है, उनमें समय के साथ इम्यूनिटी कमजोर होने की समस्या बढ़ जाती है। साल 2019 के एक अध्ययन के अनुसार, 7-8 घंटी की नींद शरीर में इम्यून सेल्स की संख्या को बनाए रखने के लिए जरूरी है। नींद की कमी से शरीर में कोर्टिसोल का लेवल बढ़ने लगता है, जो आपके इम्यून सिस्टम को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में अगर आप अच्छी इम्यूनिटी चाहते हैं, तो रोजाना पर्याप्त और गुणवत्तापूर्ण नींद लेना बेहद जरूरी है।
खान-पान का पड़ता है असर
आप क्या खाते हैं इसका भी सीधा असर आपकी इम्यूनिटी सिस्टम पर होता है। कई शोध तत्थों से पता चलता है कि जंक फूड और चीनी से भरपूर चीजें हमारी इम्यूनिटी को नुकसान पहुंचाती हैं। प्रोसेस्ड फूड इन्फ्लेमेशन को बढ़ाते हैं और इम्यून सेल्स की कार्यक्षमता को कम कर देते हैं। इसके साथ ही भोजन में यदि विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की कमी होती है, तब भी शरीर की संक्रमण से लड़ने की क्षमता घट जाती है।
लाइफ सेंडेंटरी तो नहीं
सेंडेंटरी लाइफस्टाइल यानी की अक्सर बैठे रहने या फिर आराम की आदत भी आपकी इम्यूनिटी को नुकसान पहुंचा सकती हैं। एक अध्ययन के अनुसार नियमित रूप से व्यायाम करने से इम्यून सिस्टम की कोशिकाएं सक्रिय रहती हैं। इसलिए शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए रोजाना कम से कम 30 मिनट व्यायाम करना चाहिए। आप योग, वॉकिंग, जिम वर्कआउट और खेल आदि खेल सकते हैं।
शराब और धूम्रपान
बता दें कि शराब और धूम्रपान की आदतें आपकी सेहत को कई तरह से नुकसान पहुंचा सकती हैं। वहीं इसका इम्यून सिस्टम पर भी सीधा असर होता है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार, अधिक शराब का सेवन और धूम्रपान की आदत हमारी बॉडी में श्वेत रक्त कोशिकाओं की कार्यक्षमता को कम करता है। साथ ही यह आदतें शरीर में एंटीबॉडीज के उत्पादन को धीमा कर देती हैं, जिसकी वजह से संक्रमण से लड़ने की क्षमता घट जाती है। ऐसे में आप अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बनाना चाहते हैं और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव करना चाहते हैं, तो शराब और धूम्रपान से दूरी बनाकर रखें।

READ ALSO

भारत में बच्चों के कैंसर के सबसे ज्यादा मामले कहां? उत्तर प्रदेश सबसे आगे, जानें दूसरे राज्यों की स्थिति

बाजार से खरीदा देसी घी असली है या मिलावटी? घर पर इन तरीकों से करें शुद्धता की जांच

Previous Post

“ईशा अंबानी से कैटरीना कैफ तक, महाकुंभ में सितारों के साथ दिखीं ये अमेरिकन साध्वी”

Next Post

“Romantic Places: दक्षिण भारत की इन खूबसूरत जगहों पर करें ट्रिप प्लान, पार्टनर हो जाएगा खुश!”

Related Posts

भारत में बच्चों के कैंसर के सबसे ज्यादा मामले कहां? उत्तर प्रदेश सबसे आगे, जानें दूसरे राज्यों की स्थिति
स्वास्थ्य

भारत में बच्चों के कैंसर के सबसे ज्यादा मामले कहां? उत्तर प्रदेश सबसे आगे, जानें दूसरे राज्यों की स्थिति

November 4, 2026
बाजार से खरीदा देसी घी असली है या मिलावटी? घर पर इन तरीकों से करें शुद्धता की जांच
स्वास्थ्य

बाजार से खरीदा देसी घी असली है या मिलावटी? घर पर इन तरीकों से करें शुद्धता की जांच

October 31, 2026
एक ही परिवार में किसी को डायबिटीज तो किसी को कैंसर क्यों? 200 परिवारों पर रिसर्च करेगा AIIMS
स्वास्थ्य

एक ही परिवार में किसी को डायबिटीज तो किसी को कैंसर क्यों? 200 परिवारों पर रिसर्च करेगा AIIMS

October 31, 2026
अस्पतालों में खतरनाक बैक्टीरिया का बढ़ता खतरा, संक्रमित 154 मरीजों में से 77% की 30 दिन में मौत
स्वास्थ्य

अस्पतालों में खतरनाक बैक्टीरिया का बढ़ता खतरा, संक्रमित 154 मरीजों में से 77% की 30 दिन में मौत

October 30, 2026
डायबिटीज या दूसरी बीमारी में कैसे रखें करवाचौथ का व्रत? जानें खुद को एक्टिव रखने के तरीके
स्वास्थ्य

डायबिटीज या दूसरी बीमारी में कैसे रखें करवाचौथ का व्रत? जानें खुद को एक्टिव रखने के तरीके

October 29, 2026
7-9 घंटे सोने के बाद भी सुबह महसूस होती है थकान? शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी हो सकती है
स्वास्थ्य

7-9 घंटे सोने के बाद भी सुबह महसूस होती है थकान? शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी हो सकती है

October 26, 2026
Next Post
“Romantic Places: दक्षिण भारत की इन खूबसूरत जगहों पर करें ट्रिप प्लान, पार्टनर हो जाएगा खुश!”

"Romantic Places: दक्षिण भारत की इन खूबसूरत जगहों पर करें ट्रिप प्लान, पार्टनर हो जाएगा खुश!"

“Health Tips: हाई बीपी कंट्रोल करने के लिए ऐसे करें जटामांसी का उपयोग, जानिए सही सेवन विधि!”

"Health Tips: हाई बीपी कंट्रोल करने के लिए ऐसे करें जटामांसी का उपयोग, जानिए सही सेवन विधि!"

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 सितम्बर 2023

September 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 फरवरी, 2024

February 28, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 जुलाई, 2023

July 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक), 21 मई, 2024

May 21, 2024

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)