• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Thursday, October 29, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

दिल्ली में फिर बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, अब तक सामने आए इतने मामले

JANVEENA by JANVEENA
October 7, 2025
in स्वास्थ्य
0
दिल्ली में फिर बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, अब तक सामने आए इतने मामले

 


द‍िल्‍ली में बार‍िश थमते ही मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों ने एक बार फ‍िर लोगों की च‍िंता बढ़ा दी है. इस साल राजधानी में मलेर‍िया और डेंगू के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुआ है. नगर निगम की जाता रिपोर्ट के अनुसार सितम्बर के आखिर तक द‍िल्‍ली में मलेर‍िया के 371 मामले दर्ज क‍िए जा चुके हैं, जो प‍िछले छह सालों में सबसे ज्‍यादा है. 2019 के बाद यह पहली बार है जब मलेर‍िया संक्रमण ने इतनी तेज रफ्तार पकड़ी है. पिछले साल इसी समय तक 363 केस दर्ज हुए थे, जबकि 2023 में यह आंकड़ा 237, 2022 में 68 और 2021 में केवल 66 था.

राजधानी में हर हफ्ते आ रहे नए केस

मलेरिया के साथ-साथ डेंगू के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं. एमसीडी र‍िपोर्ट के अनुसार अब त‍क डेंगू के 759 मामले सामने आ चुके हैं. भले ही ये संख्या पिछले साल के 1,229 मामलों से कम है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग का कहना है क‍ि हर हफ्ते नए मरीज म‍िल रहे हैं. वहीं इस साल चिकनगुनिया के भी 61 केस दर्ज हुए हैं, जबकि पिछले साल 43 थे. हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक दिल्ली में मच्छरों से होने वाली बीमारियों से किसी की मौत नहीं हुई है. इसके अलावा नगर निगम की रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि कई मरीजों के पत्ते अधूरे होने से उनका सत्यापन नहीं हो पाया है.  ऐसे में अनट्रेस्ड केस विभाग के लिए बड़ी समस्या बने हुए हैं. रिपोर्ट के अनुसार 104 मलेरिया और 626 डेंगू मरीजों के पत्ते भी अधूरे हैं, जबकि 76 मलेरिया और 195 डेंगू के मरीजों का सत्‍यापन करने के बाद भी पता नहीं चला है.

दिल्ली एनसीआर में भी बढ़ रहा संक्रमण

दिल्ली के साथ एनसीआर के इलाकों जैसे गाजियाबाद, नोएडा, गुड़गांव और फरीदाबाद में भी मलेरिया और डेंगू के केस बढ़ रहे हैं. गाजियाबाद में अब तक डेंगू के 173 और मलेरिया के 182 केस सामने आ चुके हैं. हालांकि इसके लिए स्थानीय प्रशासन कई अभियान चला रही है और लोगों से घरों के आसपास पानी हटाने की अपील भी कर रही है. राजधानी और दिल्ली एनसीआर के अलावा जम्मू में डेंगू मलेरिया से हालात और गंभीर है. जम्मू में अब तक 1,100 से ज्यादा डेंगू के केस दर्ज हो चुके हैं. वहीं हिमाचल प्रदेश के उना जिले में चार दिन में 40 से ज्यादा मामले सामने आए हैं.

क्यों बढ़ रहे डेंगू और मलेरिया के केस

एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस बार भारी बारिश और लगातार पानी भरे रहने की वजह से मच्छरों का प्रजनन बड़ा है, जिसकी वजह से मानसून के बाद डेंगू और मलेरिया के संक्रमण का खतरा तेजी से फेल रहा है. इसके अलावा डेंगू और मलेरिया से बचाव को लेकर एक्सपर्ट्स यह भी सलाह देते हैं कि घरों के आसपास पानी का जमाव न होने दें और पानी की टंकी और बर्तनों को ढक कर रखें. इसके अलावा सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें और बुखार स‍िर दर्द या बदन दर्द जैसी शिकायत होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

READ ALSO

7-9 घंटे सोने के बाद भी सुबह महसूस होती है थकान? शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी हो सकती है

दिल्ली-NCR में प्रदूषण से बढ़ सकती हैं सांस की दिक्कतें, अस्थमा से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय

Previous Post

चीन ने ट्रंप की उड़ाई नींद! F-35 को टक्कर देने के लिए तैयार किया J-20A ‘माइटी ड्रैगन’

Next Post

सोमवार को किस फिल्म ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर धमाल और कौन सी रही फ्लॉप, यहां देखें सभी फिल्मों का पूरा कलेक्शन

Related Posts

7-9 घंटे सोने के बाद भी सुबह महसूस होती है थकान? शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी हो सकती है
स्वास्थ्य

7-9 घंटे सोने के बाद भी सुबह महसूस होती है थकान? शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी हो सकती है

October 26, 2026
दिल्ली-NCR में प्रदूषण से बढ़ सकती हैं सांस की दिक्कतें, अस्थमा से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय
स्वास्थ्य

दिल्ली-NCR में प्रदूषण से बढ़ सकती हैं सांस की दिक्कतें, अस्थमा से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय

October 24, 2026
फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, मरीज की मौत के बाद बढ़ी जांच
स्वास्थ्य

फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, मरीज की मौत के बाद बढ़ी जांच

October 23, 2026
क्या घर का खाना भी पहुंचा सकता है लिवर को नुकसान? जानें किन आदतों से बढ़ता है फैटी लिवर का खतरा
स्वास्थ्य

क्या घर का खाना भी पहुंचा सकता है लिवर को नुकसान? जानें किन आदतों से बढ़ता है फैटी लिवर का खतरा

October 22, 2026
भारत में विटामिन D की कमी क्यों बढ़ रही है? भरपूर धूप के बावजूद 10 में से 7 लोगों में मिली कमी
स्वास्थ्य

भारत में विटामिन D की कमी क्यों बढ़ रही है? भरपूर धूप के बावजूद 10 में से 7 लोगों में मिली कमी

October 22, 2026
सर्दियों में सर्दी-जुकाम से बचना है तो अपनाएं ये उपाय, शुरुआती लक्षण दिखते ही करें ये काम
स्वास्थ्य

सर्दियों में सर्दी-जुकाम से बचना है तो अपनाएं ये उपाय, शुरुआती लक्षण दिखते ही करें ये काम

October 21, 2026
Next Post
सोमवार को किस फिल्म ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर धमाल और कौन सी रही फ्लॉप, यहां देखें सभी फिल्मों का पूरा कलेक्शन

सोमवार को किस फिल्म ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर धमाल और कौन सी रही फ्लॉप, यहां देखें सभी फिल्मों का पूरा कलेक्शन

नोबेल पुरस्कार 2025: इस वर्ष किन हस्तियों को मिला ये विश्व प्रतिष्ठित सम्मान, जानिए किस उपलब्धि के लिए मिला पुरस्कार

नोबेल पुरस्कार 2025: इस वर्ष किन हस्तियों को मिला ये विश्व प्रतिष्ठित सम्मान, जानिए किस उपलब्धि के लिए मिला पुरस्कार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 जनवरी, 2024

January 28, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 सितम्बर 2023

September 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 दिसम्बर, 2023

December 28, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 दिसम्बर, 2023

December 21, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)