• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Monday, November 16, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

बरसात में इन 5 बीमारियों का रहता है सबसे ज्यादा खतरा, क्या आप भी हैं इनमें से किसी के शिकार?

JANVEENA by JANVEENA
June 23, 2025
in स्वास्थ्य
0
बरसात में इन 5 बीमारियों का रहता है सबसे ज्यादा खतरा, क्या आप भी हैं इनमें से किसी के शिकार?

 

Common Monsoon Diseases : मानसून का मौसम गर्मी से राहत तो देता है, लेकिन अपने साथ कई बीमारियां भी लेकर आता है. बरसात के मौसम में नमी, गंदगी, और जलजमाव की वजह से वायरस, बैक्टीरिया और मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है. इन कारणों से कई प्रकार की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. अगर समय रहते सतर्क न हुआ जाए, तो ये बीमारियाँ गंभीर रूप भी ले सकती हैं. आइए जानें बरसात में होने वाली 5 आम बीमारियों के बारे में और जांचें कहीं आप तो इसके शिकार नहीं हो रहे-

डेंगू होने का खतरा

बरसात में पानी जमा होने से मच्छर तेजी से पनपते हैं, खासकर एडीज एजिप्टी मच्छर जो डेंगू फैलाता है. डेंगू में तेज बुखार, सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द, शरीर में जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द, स्किन पर लाल चकत्ते और डेंगू में प्लेटलेट्स कम हो जाते हैं, इसलिए इसे हल्के में न लें. इससे बचाव के लिए घर के आसपास पानी जमा न होने दें. मच्छरदानी का प्रयोग करें और फुल बाजू के कपड़े पहनें.

मलेरिया की बीमारी

यह रोग एनाफिलीज मच्छर के काटने से होता है, जो संक्रमित पानी में पैदा होता है. मलेरिया से ग्रसित लोगों को तेज  बुखार के साथ कंपकंपी,  पसीना आना, सिरदर्द और थकान और उल्टी या मितली जैसे लक्षण दिखते हैं. इससे बचाव के लिए साफ पानी का इस्तेमाल करें. घर में मच्छर भगाने वाले उपाय अपनाएं. शाम को बाहर न निकलें या सुरक्षा के साथ निकलें.

टाइफाइड की परेशानी

यह दूषित पानी और भोजन से होने वाला संक्रमण है, जो Salmonella Typhi बैक्टीरिया से होता है. इस स्थिति में लंबे समय तक हल्का या तेज बुखार, कमजोरी और भूख न लगना, पेट दर्द और दस्त या कब्ज की परेशानी हो सकती है. इससे बचाव के लिए उबला हुआ पानी पिएं, बाहर का खाना खाने से बचें और हाथों की सफाई का ध्यान रखें.

वायरल फीवर

मानसून में तापमान में उतार-चढ़ाव की वजह से वायरल इंफेक्शन आम हो जाता है. हल्का या तेज बुखार, गले में खराश, सिरदर्द और बदन दर्द, थकावट जैसे लक्षण दिखते हैं. भीगने से बचें और अगर भीग जाएं तो तुरंत कपड़े बदलें, गर्म खाना और हल्का सुपाच्य भोजन लें और  पर्याप्त आराम करें.

फंगल इंफेक्शन (Fungal Infection)

बरसात में शरीर में नमी बनी रहती है जिससे त्वचा संबंधी फंगल संक्रमण बढ़ जाते हैं.  त्वचा पर लाल चकत्ते या खुजली,  दाद, खाज, खुजली, पैरों की उंगलियों में फंगल ग्रोथ इत्यादि लक्षण दिखते हैं. शरीर को सूखा रखें, ढीले और सूती कपड़े पहनें और एंटीफंगल पाउडर या क्रीम का उपयोग करें.

बरसात का मौसम सुहावना जरूर होता है, लेकिन यह सेहत के लिए कई चुनौतियां भी लाता है. यदि आप ऊपर बताए गए किसी भी लक्षण से पीड़ित हैं, तो लापरवाही न बरतें और डॉक्टर से संपर्क करें. सही जानकारी और थोड़ी सतर्कता बरतकर आप इन बीमारियों से खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकते हैं. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

READ ALSO

भारत में बच्चों के कैंसर के सबसे ज्यादा मामले कहां? उत्तर प्रदेश सबसे आगे, जानें दूसरे राज्यों की स्थिति

बाजार से खरीदा देसी घी असली है या मिलावटी? घर पर इन तरीकों से करें शुद्धता की जांच

Previous Post

रोमांचक स्थिति में पहुंचा IND vs ENG पहला टेस्ट, चौथे दिन शुभमन गिल और टीम की क्या होगी रणनीति?

Next Post

‘सितारे जमीन पर’ ने सिर्फ 3 दिन में वसूल लिया बजट का आधे से ज्यादा हिस्सा, साथ ही बनाया ये खास रिकॉर्ड।

Related Posts

भारत में बच्चों के कैंसर के सबसे ज्यादा मामले कहां? उत्तर प्रदेश सबसे आगे, जानें दूसरे राज्यों की स्थिति
स्वास्थ्य

भारत में बच्चों के कैंसर के सबसे ज्यादा मामले कहां? उत्तर प्रदेश सबसे आगे, जानें दूसरे राज्यों की स्थिति

November 4, 2026
बाजार से खरीदा देसी घी असली है या मिलावटी? घर पर इन तरीकों से करें शुद्धता की जांच
स्वास्थ्य

बाजार से खरीदा देसी घी असली है या मिलावटी? घर पर इन तरीकों से करें शुद्धता की जांच

October 31, 2026
एक ही परिवार में किसी को डायबिटीज तो किसी को कैंसर क्यों? 200 परिवारों पर रिसर्च करेगा AIIMS
स्वास्थ्य

एक ही परिवार में किसी को डायबिटीज तो किसी को कैंसर क्यों? 200 परिवारों पर रिसर्च करेगा AIIMS

October 31, 2026
अस्पतालों में खतरनाक बैक्टीरिया का बढ़ता खतरा, संक्रमित 154 मरीजों में से 77% की 30 दिन में मौत
स्वास्थ्य

अस्पतालों में खतरनाक बैक्टीरिया का बढ़ता खतरा, संक्रमित 154 मरीजों में से 77% की 30 दिन में मौत

October 30, 2026
डायबिटीज या दूसरी बीमारी में कैसे रखें करवाचौथ का व्रत? जानें खुद को एक्टिव रखने के तरीके
स्वास्थ्य

डायबिटीज या दूसरी बीमारी में कैसे रखें करवाचौथ का व्रत? जानें खुद को एक्टिव रखने के तरीके

October 29, 2026
7-9 घंटे सोने के बाद भी सुबह महसूस होती है थकान? शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी हो सकती है
स्वास्थ्य

7-9 घंटे सोने के बाद भी सुबह महसूस होती है थकान? शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी हो सकती है

October 26, 2026
Next Post
‘सितारे जमीन पर’ ने सिर्फ 3 दिन में वसूल लिया बजट का आधे से ज्यादा हिस्सा, साथ ही बनाया ये खास रिकॉर्ड।

'सितारे जमीन पर' ने सिर्फ 3 दिन में वसूल लिया बजट का आधे से ज्यादा हिस्सा, साथ ही बनाया ये खास रिकॉर्ड।

‘सितारे जमीन पर’ ने सिर्फ 3 दिन में वसूल लिया बजट का आधे से ज्यादा हिस्सा, साथ ही बनाया ये खास रिकॉर्ड।

'सितारे ज़मीन पर' ने सोमवार की परीक्षा भी पास की, आमिर खान की दो अन्य फिल्मों को भी पीछे छोड़ा।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 मई, 2024

May 7, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक), 28 मई, 2024

May 28, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अक्टूबर, 2023

October 28, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 दिसम्बर, 2023

December 28, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)