गाजीपुर के सैदपुर थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह एक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में बाइक सवार को तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसका बेटा और पति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद नाराज ग्रामीणों ने हाइवे पर जाम लगा दिया। वहीं, देर रात गाजीपुर से वाराणसी से जा रहे कार सवार खाईं में पलट गया। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।



















