• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Monday, October 26, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

“WHO रिपोर्ट: दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहे हाइपरटेंशन के केस, मौतों की संख्या में भी भारी बढ़ोतरी”

JANVEENA by JANVEENA
September 25, 2025
in स्वास्थ्य
0
“WHO रिपोर्ट: दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहे हाइपरटेंशन के केस, मौतों की संख्या में भी भारी बढ़ोतरी”

 


Global Hypertension Cases Surge: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार दुनिया भर में हाइपरटेंशन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. वर्तमान में दुनिया में लगभग 1.4 बिलियन (140 करोड़) लोग इस बीमारी से जूझ रहे हैं. हैरानी की बात यह है कि इनमें से केवल 20 प्रतिशत लोग ही अपना ब्लड प्रेशर नियंत्रित कर पा रहे हैं, जबकि बाकी या तो इलाज तक नहीं पहुंच पा रहे हैं या फिर उन्हें पता ही नहीं कि उन्हें यह समस्या है.

READ ALSO

7-9 घंटे सोने के बाद भी सुबह महसूस होती है थकान? शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी हो सकती है

दिल्ली-NCR में प्रदूषण से बढ़ सकती हैं सांस की दिक्कतें, अस्थमा से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय

WHO की रिपोर्ट के मुताबिक, हाइपरटेंशन अब मौतों का एक बड़ा कारण बन चुका है. यह बीमारी हर साल लाखों लोगों की जान ले रही है. रिपोर्ट में बताया गया है कि हर घंटे दुनिया में 1000 से अधिक लोगों की मौत स्ट्रोक और हार्ट अटैक जैसी बीमारियों से हो रही है, जिनका मुख्य कारण बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर है. यदि हाइपरटेंशन का समय पर और सही तरीके से इलाज किया जाए तो 2023 से 2050 तक लगभग 7.6 करोड़ मौतों को टाला जा सकता है.

हाइपरटेंशन के बढ़ने की वजहें

    • अनहेल्दी खान-पान, ज्यादा नमक और प्रोसेस्ड फूड का सेवन.

 

    • शारीरिक गतिविधियों की कमी, व्यायाम न करना.

 

    • धूम्रपान और शराब का सेवन.

 

    • तनाव और अनियमित लाइफस्टाइल.

 

    • जागरूकता की कमी – आधे से ज्यादा लोग यह तक नहीं जानते कि उन्हें हाइपरटेंशन है.

 

स्वास्थ्य पर असर

हाइपरटेंशन को अक्सर “साइलेंट किलर” कहा जाता है, क्योंकि यह धीरे-धीरे शरीर के कई अंगों को नुकसान पहुंचाता है. लंबे समय तक ब्लड प्रेशर बढ़ा रहने से:

    • हृदय रोग और हार्ट फेलियर का खतरा बढ़ जाता है.

 

    • स्ट्रोक यानी ब्रेन हेमरेज या ब्लॉकेज हो सकता है.

 

    • किडनी फेलियर की समस्या हो सकती है.

 

    • डिमेंशिया और अन्य न्यूरोलॉजिकल रोगों का खतरा बढ़ जाता है.

 

इकोनामिक और सामाजिक बोझ

रिपोर्ट बताती है कि निम्न और मध्यम आय वाले देशों को हार्ट और ब्लड़ प्रेशर से जुड़ी बीमारियों के कारण 2011 से 2025 के बीच लगभग 3.7 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर का आर्थिक नुकसान होने का अनुमान है. यह इन देशों की कुल GDP का करीब 2 प्रतिशत है.

समाधान क्या है?

WHO ने हाइपरटेंशन से निपटने के लिए कई कदम सुझाए हैं:

    • प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाना और नियमित ब्लड प्रेशर जांच की सुविधा देना.

 

    • WHO द्वारा अनुशंसित दवाओं की सस्ती और सुलभ उपलब्धता सुनिश्चित करना.

 

    • लोगों में जागरूकता बढ़ाना ताकि वे अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें.

 

    • हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना- नमक का सेवन कम करना, व्यायाम करना, धूम्रपान और शराब से दूर रहना और तनाव को कम करना.

 

हाइपरटेंशन एक इलाज योग्य और नियंत्रित करने योग्य बीमारी है. लेकिन यदि इसे नजरअंदाज किया गया तो आने वाले वर्षों में यह दुनिया भर में करोड़ों लोगों की जान ले सकती है. WHO की रिपोर्ट साफ संकेत देती है कि सरकारों और समाज को मिलकर इस समस्या से लड़ना होगा. नियमित जांच, जागरूकता और समय पर इलाज से लाखों जिंदगियां बचाई जा सकती हैं.

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Previous Post

“दो भाइयों ने लंदन पहुंचने के लिए प्लेन के लैंडिंग गियर में छिपकर की कोशिश, 2000 फीट की ऊंचाई से गिरा छोटा भाई”

Next Post

“परसों रिलीज होगी स्त्री, थामा लेकर आई है सस्पेंस से भरा नया पोस्टर”

Related Posts

7-9 घंटे सोने के बाद भी सुबह महसूस होती है थकान? शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी हो सकती है
स्वास्थ्य

7-9 घंटे सोने के बाद भी सुबह महसूस होती है थकान? शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी हो सकती है

October 26, 2026
दिल्ली-NCR में प्रदूषण से बढ़ सकती हैं सांस की दिक्कतें, अस्थमा से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय
स्वास्थ्य

दिल्ली-NCR में प्रदूषण से बढ़ सकती हैं सांस की दिक्कतें, अस्थमा से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय

October 24, 2026
फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, मरीज की मौत के बाद बढ़ी जांच
स्वास्थ्य

फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, मरीज की मौत के बाद बढ़ी जांच

October 23, 2026
क्या घर का खाना भी पहुंचा सकता है लिवर को नुकसान? जानें किन आदतों से बढ़ता है फैटी लिवर का खतरा
स्वास्थ्य

क्या घर का खाना भी पहुंचा सकता है लिवर को नुकसान? जानें किन आदतों से बढ़ता है फैटी लिवर का खतरा

October 22, 2026
भारत में विटामिन D की कमी क्यों बढ़ रही है? भरपूर धूप के बावजूद 10 में से 7 लोगों में मिली कमी
स्वास्थ्य

भारत में विटामिन D की कमी क्यों बढ़ रही है? भरपूर धूप के बावजूद 10 में से 7 लोगों में मिली कमी

October 22, 2026
सर्दियों में सर्दी-जुकाम से बचना है तो अपनाएं ये उपाय, शुरुआती लक्षण दिखते ही करें ये काम
स्वास्थ्य

सर्दियों में सर्दी-जुकाम से बचना है तो अपनाएं ये उपाय, शुरुआती लक्षण दिखते ही करें ये काम

October 21, 2026
Next Post
“परसों रिलीज होगी स्त्री, थामा लेकर आई है सस्पेंस से भरा नया पोस्टर”

"परसों रिलीज होगी स्त्री, थामा लेकर आई है सस्पेंस से भरा नया पोस्टर"

“Travel Tips: फैमिली के साथ बेंगलुरु में बिताएं यादगार वीकेंड, देखें शहर के टॉप डेस्टिनेशन पॉइंट्स”

"Travel Tips: फैमिली के साथ बेंगलुरु में बिताएं यादगार वीकेंड, देखें शहर के टॉप डेस्टिनेशन पॉइंट्स"

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 अक्टूबर, 2023

October 7, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 मई, 2023

May 21, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 मार्च, 2024

March 28, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 जनवरी, 2024

January 21, 2024

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)