• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 15, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

Paris Olympic Games में भाग ले रहे खिलाड़ियों की डाइट में सोयाबीन को क्यों शामिल किया गया है?

JANVEENA by JANVEENA
July 30, 2024
in स्वास्थ्य
0
Paris Olympic Games में भाग ले रहे खिलाड़ियों की डाइट में सोयाबीन को क्यों शामिल किया गया है?

 

पेरिस में ओलंपिक खेल चल रहे हैं। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी जोश में हैं और अपने-अपने खेलों में अपना दमखम दिखा रहे हैं। उनके इसी जोश को बरकरार रखने के लिए मेजबान देश ने उनके खाने-पीने की विशेष व्यवस्था की है। पेरिस ने ओलंपिक खेलों में भाग ले रहे खिलाड़ियों की एनर्जी को बनाए रखने के लिए उनकी डाइट में सोयाबीन को शामिल किया है, जिसकी इस दौरान उन्हें सबसे ज्यादा जरूरत है। बता दें, सोयाबीन एक सुपरफूड है, जो पोषण का पावरहाउस माना जाता है। इसमें अच्छी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। सोयाबीन के प्रोटीन में सभी नौ आवश्यक अमीनो एसिड होते हैं, जो मांसपेशियों की मरम्मत और विकास के लिए बहुत जरुरी होते हैं।

सोयाबीन में मौजूद जरुरी पोषक तत्व

सोयाबीन में आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और बी विटामिन जैसे विटामिन और खनिज होते हैं। आयरन खून में ऑक्सीजन को पहुंचाने का काम करता है। कैल्शियम और मैग्नीशियम की बात करें तो ये हड्डियों के स्वास्थ्य और मांसपेशियों के कार्य के लिए महत्वपूर्ण हैं। बी विटामिन मेटाबॉलिज्म के लिए जरुरी है। शोध के अनुसार, सोयाबीन में मौजूद प्रोटीन पशु-आधारित प्रोटीन जितना ही प्रभावी होता है। सोयाबीन की 100 ग्राम सर्विंग में लगभग 36 ग्राम प्रोटीन होता है, जबकि 100 ग्राम चिकन में 22 ग्राम प्रोटीन होता है।

दिल से लेकर हड्डियों और मांसपेशियों के लिए फायदेमंद सोयाबीन

सोयाबीन में ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड पाए जाते हैं, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा ये सूजन को कम करते हैं और निरंतर ऊर्जा स्तर प्रदान करते हैं। सोयाबीन में आइसोफ्लेवोन जैसे यौगिक होते हैं, जिनमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट शरीर में ऑक्सीडेटिव तनाव और सूजन को कम करने में मदद करते हैं, जिससे खिलाड़ियों को जल्द रिकवरी करने में मदद मिलती है। इसके अलावा रोजाना सोयाबीन का सेवन करने से वजन घटाने में भी मदद मिलती है।

सोयाबीन का कितना सेवन करना चाहिए?

अगर आप वेजीटेरियन हैं तो आप रोजाना 60 ग्राम तक सोयाबीन प्रोटीन का सेवन कर सकते हैं। लेकिन अगर आप चिकन और अन्य नॉन-वेज खाने का सेवन कर रहे हैं तो फिर उस हिसाब से अपनी डाइट में बदलाव करें। एक्सपर्ट्स लोगों को उनके वजन के हिसाब से प्रोटीन का सेवन करने की सलाह देते हैं। ऐसे में अगर आपको नहीं पता कि आपके लिए कितना प्रोटीन लेना ठीक है तो एक्सपर्ट से जाकर मदद ले सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

READ ALSO

भारत में बच्चों के कैंसर के सबसे ज्यादा मामले कहां? उत्तर प्रदेश सबसे आगे, जानें दूसरे राज्यों की स्थिति

बाजार से खरीदा देसी घी असली है या मिलावटी? घर पर इन तरीकों से करें शुद्धता की जांच

Previous Post

सलमान की फिल्मों के सेट के बारे में बोलीं डेजी: डेजी ने सलमान की फिल्मों के सेट के बारे में कहा, “खाने के स्टॉल बुफे सिस्टम की तरह लगाए जाते हैं, जिससे सेट पर एक रिसॉर्ट जैसा अनुभव होता है।”‘बुफे सिस्टम की तरह खाने के स्टॉल लगाए जाते हैं, सेट पर रिसॉर्ट जैसी फीलिंग आती है’

Next Post

बिग बॉस 18 में शामिल होने पर शोएब इब्राहिम का रिएक्शन: पत्नी दीपिका कक्कड़ ने मजाक किया, शोएब ने कहा, “हर सीजन में मेरा नाम एक बार जरूर आता है।”

Related Posts

भारत में बच्चों के कैंसर के सबसे ज्यादा मामले कहां? उत्तर प्रदेश सबसे आगे, जानें दूसरे राज्यों की स्थिति
स्वास्थ्य

भारत में बच्चों के कैंसर के सबसे ज्यादा मामले कहां? उत्तर प्रदेश सबसे आगे, जानें दूसरे राज्यों की स्थिति

November 4, 2026
बाजार से खरीदा देसी घी असली है या मिलावटी? घर पर इन तरीकों से करें शुद्धता की जांच
स्वास्थ्य

बाजार से खरीदा देसी घी असली है या मिलावटी? घर पर इन तरीकों से करें शुद्धता की जांच

October 31, 2026
एक ही परिवार में किसी को डायबिटीज तो किसी को कैंसर क्यों? 200 परिवारों पर रिसर्च करेगा AIIMS
स्वास्थ्य

एक ही परिवार में किसी को डायबिटीज तो किसी को कैंसर क्यों? 200 परिवारों पर रिसर्च करेगा AIIMS

October 31, 2026
अस्पतालों में खतरनाक बैक्टीरिया का बढ़ता खतरा, संक्रमित 154 मरीजों में से 77% की 30 दिन में मौत
स्वास्थ्य

अस्पतालों में खतरनाक बैक्टीरिया का बढ़ता खतरा, संक्रमित 154 मरीजों में से 77% की 30 दिन में मौत

October 30, 2026
डायबिटीज या दूसरी बीमारी में कैसे रखें करवाचौथ का व्रत? जानें खुद को एक्टिव रखने के तरीके
स्वास्थ्य

डायबिटीज या दूसरी बीमारी में कैसे रखें करवाचौथ का व्रत? जानें खुद को एक्टिव रखने के तरीके

October 29, 2026
7-9 घंटे सोने के बाद भी सुबह महसूस होती है थकान? शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी हो सकती है
स्वास्थ्य

7-9 घंटे सोने के बाद भी सुबह महसूस होती है थकान? शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी हो सकती है

October 26, 2026
Next Post
बिग बॉस 18 में शामिल होने पर शोएब इब्राहिम का रिएक्शन: पत्नी दीपिका कक्कड़ ने मजाक किया, शोएब ने कहा, “हर सीजन में मेरा नाम एक बार जरूर आता है।”

बिग बॉस 18 में शामिल होने पर शोएब इब्राहिम का रिएक्शन: पत्नी दीपिका कक्कड़ ने मजाक किया, शोएब ने कहा, "हर सीजन में मेरा नाम एक बार जरूर आता है।"

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अफजाल अंसारी की सजा को रद्द कर दिया है, जिससे वह सांसद बने रहेंगे।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अफजाल अंसारी की सजा को रद्द कर दिया है, जिससे वह सांसद बने रहेंगे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 जुलाई, 2023

July 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 जुलाई, 2023

July 28, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 मई, 2023

May 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 अप्रैल, 2023

April 21, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)