• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Monday, November 16, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

रात में नींद के दौरान क्यों थम सकती है दिल की धड़कन? इन साइलेंट संकेतों को नजरअंदाज करना हो सकता है खतरनाक।

JANVEENA by JANVEENA
October 18, 2025
in स्वास्थ्य
0
रात में नींद के दौरान क्यों थम सकती है दिल की धड़कन? इन साइलेंट संकेतों को नजरअंदाज करना हो सकता है खतरनाक।

 


Nighttime heart failure: पिछले कुछ सालों में हार्ट फेल्योर की घटना काफी बढ़ गई है. बदलती लाइफस्टाइल, तनाव और खानपान इसको खूब ट्रिगर कर रहे हैं. इसमें सबसे बड़ी समस्या जो है, वह क्रॉनिक हार्ट फेल्योर को लेकर है. यह अचानक आने वाले हार्ट अटैक की तुलना में धीरे-धीरे शरीर में विकसित होता है और बढ़ता है. यह तब तक नजरअंदाज हो जाता है जब तक कि यह गंभीर न हो जाए. इसकी सबसे खतरनाक बात यह है कि इसमें हार्ट को रात में ज्यादा दिक्कत होती है, जब शरीर आराम की स्थिति में होता है और दिल दिन की तुलना में अलग तरह से काम करता है. कभी-कभी यह स्थिति जानलेवा भी हो सकती है. चलिए आपको बताते हैं कि इसके शुरुआती लक्षण को कैसे पहचाना जा सकता है और इसको रोकने के लिए क्या-क्या उपाय हो सकते हैं.

READ ALSO

भारत में बच्चों के कैंसर के सबसे ज्यादा मामले कहां? उत्तर प्रदेश सबसे आगे, जानें दूसरे राज्यों की स्थिति

बाजार से खरीदा देसी घी असली है या मिलावटी? घर पर इन तरीकों से करें शुद्धता की जांच

नींद के दौरान हार्ट फेल्योर

रात में जब इंसान सोने के लिए लेटता है, तो शरीर में तरल पैरों से छाती की तरफ आ जाता है. इससे होता यह है कि फेफड़ों और दिल पर दबाव बढ़ जाता है. हार्ट फेल्योर वाले मरीजों के लिए यह और खतरनाक होता है, क्योंकि उनका दिल पहले से कमजोर होता है, इस वजह से उन्हें सांस लेने में दिक्कत होती है. इसे पैरॉक्सिस्मल नॉक्टर्नल डाइस्पनिया कहते हैं, यानी अचानक नींद में उठकर हांफना. कई लोगों की स्थिति इससे भी खराब होती है, उनको ऑर्थोप्निया होता है, यानी सीधा लेटने पर सांस लेने में परेशानी होने लगती है.

नींद में ही क्यों असर

अब सवाल आता है कि आखिर नींद में ही यह इतना असर क्यों डालता है. इसके पीछे कई कारण होते हैं. जैसे कि धीमी धड़कन, नींद में दिल की धड़कन धीमी हो जाती है. कमजोर दिल वालों के लिए यह खतरनाक है क्योंकि दिल ठीक से खून पंप नहीं कर पाता. इसके साथ ही CHF मरीजों को रात में बार-बार पेशाब आता है, जिससे नींद टूटती रहती है. कई बार ऑक्सीजन की कमी भी इसका कारण बनती है.

रात में दिखने वाले शुरुआती लक्षण

अगर बात करें कि रात में इसके शुरुआती लक्षण कौन से होते हैं, तो इनमें सीधा लेटने पर सांस फूलना, इससे बचने के लिए आराम से सांस लेने के लिए कई तकियों की जरूरत पड़ना. दूसरा, रात में कई बार उठकर बाथरूम जाना. तीसरा, नींद के बीच सांस के लिए परेशान होना. चौथा, धड़कन का कंट्रोल में न होना और सीने पर भारीपन लगना. पांचवा लक्षण है कि पूरी नींद लेने के बाद भी थका हुआ महसूस करना. अगर आपको इस तरह की कोई दिक्कत दिख रही है, तो आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. रिसर्च बताती है कि 45 साल की उम्र से पहले पुरुषों को हार्ट फेल्योर का खतरा ज्यादा होता है. लेकिन 50 साल के बाद पुरुष और महिलाएं दोनों ही समान जोखिम में रहते हैं. महिलाओं में मेनोपॉज के बाद हार्मोन बदलने से दिल की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है.

हार्ट फेल्योर के स्टेज और रात का असर

रात में हार्ट फेल्योर के 4 स्टेज नजर आते हैं. पहले स्टेज में हल्के लक्षण, जैसे रात में हल्की सांस फूलना या ज्यादा पेशाब आने की दिक्कत होती है. दूसरे स्टेज में सीधा लेटने पर सांस फूलना, कई तकियों का सहारा लेना या खांसते हुए उठने के लक्षण दिखाई देते हैं. तीसरे स्टेज में भी यह लक्षण होते हैं और चौथे स्टेज में मरीज बिल्कुल लेटकर सो नहीं पाते, बार-बार रात में दिल की दिक्कत होती है. इस स्थिति में अस्पताल में इलाज या हार्ट ट्रांसप्लांट तक की जरूरत पड़ सकती है. इससे बचने के लिए आप कुछ नियम अपना सकते हैं, जैसे कि ज्यादा तकिए या एडजस्टेबल बेड का इस्तेमाल करें, सोने से पहले ज्यादा पानी न पिएं ताकि बार-बार पेशाब न लगे और नमक कम खाएं, इससे शरीर में पानी कम रुकेगा और दिल पर दबाव घटेगा.

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Previous Post

‘कांतारा 1’ के मुकाबले मजबूती से टिकी हुई है ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’, जानें क्या वसूल कर पाई अपना बजट?

Next Post

Diwali Long Weekend: छुट्टी का मज़ा दोगुना करने के लिए इन 5 शहरों में मनाएं यादगार दीपावली, घर से दूर बनाएं खास यादें।

Related Posts

भारत में बच्चों के कैंसर के सबसे ज्यादा मामले कहां? उत्तर प्रदेश सबसे आगे, जानें दूसरे राज्यों की स्थिति
स्वास्थ्य

भारत में बच्चों के कैंसर के सबसे ज्यादा मामले कहां? उत्तर प्रदेश सबसे आगे, जानें दूसरे राज्यों की स्थिति

November 4, 2026
बाजार से खरीदा देसी घी असली है या मिलावटी? घर पर इन तरीकों से करें शुद्धता की जांच
स्वास्थ्य

बाजार से खरीदा देसी घी असली है या मिलावटी? घर पर इन तरीकों से करें शुद्धता की जांच

October 31, 2026
एक ही परिवार में किसी को डायबिटीज तो किसी को कैंसर क्यों? 200 परिवारों पर रिसर्च करेगा AIIMS
स्वास्थ्य

एक ही परिवार में किसी को डायबिटीज तो किसी को कैंसर क्यों? 200 परिवारों पर रिसर्च करेगा AIIMS

October 31, 2026
अस्पतालों में खतरनाक बैक्टीरिया का बढ़ता खतरा, संक्रमित 154 मरीजों में से 77% की 30 दिन में मौत
स्वास्थ्य

अस्पतालों में खतरनाक बैक्टीरिया का बढ़ता खतरा, संक्रमित 154 मरीजों में से 77% की 30 दिन में मौत

October 30, 2026
डायबिटीज या दूसरी बीमारी में कैसे रखें करवाचौथ का व्रत? जानें खुद को एक्टिव रखने के तरीके
स्वास्थ्य

डायबिटीज या दूसरी बीमारी में कैसे रखें करवाचौथ का व्रत? जानें खुद को एक्टिव रखने के तरीके

October 29, 2026
7-9 घंटे सोने के बाद भी सुबह महसूस होती है थकान? शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी हो सकती है
स्वास्थ्य

7-9 घंटे सोने के बाद भी सुबह महसूस होती है थकान? शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी हो सकती है

October 26, 2026
Next Post
Diwali Long Weekend: छुट्टी का मज़ा दोगुना करने के लिए इन 5 शहरों में मनाएं यादगार दीपावली, घर से दूर बनाएं खास यादें।

Diwali Long Weekend: छुट्टी का मज़ा दोगुना करने के लिए इन 5 शहरों में मनाएं यादगार दीपावली, घर से दूर बनाएं खास यादें।

सीजफायर बढ़ने के चंद घंटों बाद ही पाकिस्तान की नापाक हरकत, अफगानिस्तान पर कर दी एयरस्ट्राइक।

सीजफायर बढ़ने के चंद घंटों बाद ही पाकिस्तान की नापाक हरकत, अफगानिस्तान पर कर दी एयरस्ट्राइक।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2023

April 28, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक), 07 जून, 2024

June 7, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 दिसम्बर, 2023

December 28, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 अप्रैल, 2023

April 21, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)