• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Thursday, October 1, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

गांव की गवर्नमेंट और गवर्नेंस पर आधारित है मॉडल गांव का कांसेप्ट-आईएएस हीरालाल

JANVEENA by JANVEENA
May 21, 2022
in राज्य
0
गांव की गवर्नमेंट और गवर्नेंस पर आधारित है मॉडल गांव का कांसेप्ट-आईएएस हीरालाल

लखनऊ। भारतीय प्रशासनिक सेवा 2010 बैच के यूपी कैडर के आईएएस अधिकारी हीरालाल बांदा जिले के जिलाधिकारी पद पर तैनाती के दौरान मॉडल गांव की जो मुहिम छेड़ी थी, वह आज रंग ला रही है, उप्र ही नहीं प्रदेश के बाहर दूसरे राज्यों में भी मॉडल गांवों की चर्चा हो रही है। मॉडल गांव का विजन गांवों का चौमुंखी विकास है, इसके लिए गांवों के विकास के लिए एक एजेण्डा चलाया जा रहा है, जिसका नाम विलेज मेनीफेस्टो रखा गया है, मॉडल गांव की नींव इसी पर आधारित है।

बांदा जिले के जिलाधिकारी रहते हुये इस विपेज मेनफेस्टो को बनाया और उसमें 25 बिंदुओं को शामिल किया। उन्होंने यह मुहिम शुरू कराई तब करीब 2 दर्जन गांव में इस मॉडल को गांव को लागू कराया गया है। जिसके काफी सार्थक परिणाम मिले। धीरे-धीरे प्रदेश के अन्य गांव भी इस मुहिम से जुड़ भी रहे हैं।
वर्तमान समय में आईएएस अधिकारी हीरालाल नेशनल हेल्थ मिशन में अपर निदेशक के पद पर तैनात हैं। प्रशासनिक दायित्वों के साथ-साथ वह इस गांव के विकास की मुहिम को भी आगे बढ़ा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में इस काम को आगे बढ़ाया गया है और धीरे-धीरे लोग काफी संख्या में इस मॉडल गांव प्रोजेक्ट से जुड़ रहे हैं। इसके अलावा देश के 9 राज्यों में भी लोग इस मुहिम से जुड़े हैं और गांव के विकास को लेकर काम धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे है। इस आइएएस अफसर की मुहिम इतनी रंग लायी की मॉडल गांव को नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने इस पहल को काफी सराहा। आईएएस अधिकारी हीरालाल ने बताया कि मॉडल गांव एक प्रोजेक्ट है। जो विकास को लेकर गांव के लोगों को प्रेरित करता है। गांव के लोग, मिलकर गांव के विकास को गति देने का काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मॉडल गांव की हमने मुहिम बांदा से शुरू की थी और करीब 2 दर्जन गांव में इस प्रयोग को किया था और वहां पर विकास की रफ्तार धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। गांव के लोग जागरूक हो रहे हैं। उन्होंने बताया मॉडल गांव का कांसेप्ट गांव की सरकार यानी गांव की गवर्नमेंट और गवर्नेंस पर आधारित है। जब तक गांव की गवर्नमेंट अच्छा काम नहीं करेगी, तब तक हमारा जो विकसित देश बनने का सपना है, वह मुझे नहीं लगता है कि पूरा होगा। उन्होंने बताया कि 70 प्रतिशत आबादी गांवों में रहती है और यह जो मॉडल गांव का कंसेप्ट गांव की गवर्नेंस को कैसे अच्छा किया जाए, कैसे लोगों को जागरूक किया जाए और तमाम योजनाओं को धरातल तक कैसे लागू किया जाए इस पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमने जो मॉडल गांव की मुहिम शुरू की है, उसके अंतर्गत एक विलेज मेनिफेस्टो बनाया है और उसमें 25 बिंदुओं को समाहित किया गया है। इन बिंदुओं के आधार पर ही लोगों को अभियान से जोड़ा जा रहा है। बिंदुओं के अनुसार उन्हें जागरूक करते हुए गांव के विकास के लिए प्रयास किया जा रहा है। किसानी को बढ़ावा देने के भी गांव में ही खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। किसानों को उनकी उपज का बेहतर दाम मिल सके इस दिशा में काम हो रहा है। गांव के लोग रोजगार की तलाश में बाहर पलायन करते हैं, उस पर भी इससे रोक लगाई जा सकेगी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा हम लोग किसानों को जागरूक करने उन्हें प्रशिक्षित करने को लेकर एग्री टूरिज्म अभियान भी चला रहे हैं। गांव के लोगों को स्वावलंबी बनाने की दिशा में भी काम हो रहा है। हमारा मानना है कि जब गांव के लोग पावरफुल होंगे उन्हें ज्ञान होगा तो गांव का विकास स्वाभाविक रूप से तेजी से होगा। उन्होंने कहा कि हमारे इस अभियान से उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों के लोग जुड़े हुए हैं। यह पूरा अभियान ऑनलाइन कांसेप्ट पर आधारित है।

READ ALSO

बच्चों को मिली रिश्ते जोड़ने की सीख

अवधी आराधकों को मिला “सूबेदार-राजदेवी अवधी सम्मान

Previous Post

यूपी पुलिस के सिंघम डा. अरविंद चतुर्वेदी ने किये दर्जन भर एनकाउंटर

Next Post

पुलिस का वो कैफै जो बटोर रहा सुर्खियां

Related Posts

बच्चों को मिली रिश्ते जोड़ने की सीख
राज्य

बच्चों को मिली रिश्ते जोड़ने की सीख

September 1, 2026
अवधी आराधकों को मिला “सूबेदार-राजदेवी अवधी सम्मान
राज्य

अवधी आराधकों को मिला “सूबेदार-राजदेवी अवधी सम्मान

September 1, 2026
प्रमोद तिवारी की अगुवाई में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री का बाराबंकी में स्वागत
राज्य

प्रमोद तिवारी की अगुवाई में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री का बाराबंकी में स्वागत

September 1, 2026
भूतनाथ बाजार अब बदलेगा अपनी पहचान, सिंगापुर के ऑर्चर्ड रोड की तर्ज पर दिखेगा नया आकर्षक स्वरूप
राज्य

भूतनाथ बाजार अब बदलेगा अपनी पहचान, सिंगापुर के ऑर्चर्ड रोड की तर्ज पर दिखेगा नया आकर्षक स्वरूप

August 20, 2026
नागर जी की स्मृतियों में डूबा ‘आत्मीय संवाद’
राज्य

नागर जी की स्मृतियों में डूबा ‘आत्मीय संवाद’

August 17, 2026
पात्र लोगों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ : विवेक सिंह तोमर
राज्य

पात्र लोगों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ : विवेक सिंह तोमर

August 8, 2026
Next Post
पुलिस का वो कैफै जो बटोर रहा सुर्खियां

पुलिस का वो कैफै जो बटोर रहा सुर्खियां

दुनिया को अलविदा कह गया स्पिन का जादूगर

दुनिया को अलविदा कह गया स्पिन का जादूगर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 जनवरी, 2024

January 14, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 सितम्बर 2023

September 28, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 फरवरी, 2024

February 14, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक),14 मई, 2024

May 14, 2024

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)