• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Saturday, May 2, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

ईवीएम फिर अग्नि परीक्षा की ओर | सियाराम पाण्डेय ‘शान्त’

Janveena News by Janveena News
May 25, 2024
in विचार वातायन
0
सांसद बन गए तो भी मिट्टी के कुल्हड़ ही बनाएंगे कल्लन?

READ ALSO

रेल नीति में बहाल हों बुज़ुर्गों और महिलाओं के अधिकार

रचनात्मक हस्तक्षेप है ओटीटी सामग्री के नियमन की मांग

उपनिषद का एक वाक्य है-संशयात्मा विनश्यति। अर्थात संदेह करने वाला नष्ट हो जाता है। भारतीय राजनीति में तो चतुर्दिक संदेह का ही वर्चस्व है। इस बात की चिंता किसी को नहीं कि संदेह करने वाला अपने काम पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाता जो अपने काम पर आत्मकेंद्रित न हो, वह अनुकूल परिणाम से अक्सर दूर ही रहता है। इसलिए बजाय संदेह करने के, अपनी सारी ऊर्जा का संचयन कर अपने काम को ईमानदारी और निष्ठा से पूर्ण करना चाहिए। यही प्रगति का असली मार्ग है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि विपक्ष जब ईवीएम पर संदेह व्यक्त करने लगे तो समझना चाहिए कि भाजपा के पक्ष में एक्जिट पोल के नतीजे आ गए हैं। विपक्ष का तर्क है कि अगर ईवीएम के माध्यम से गड़बड़ी न की गई तो भाजपा की हार निश्चित है। देश में 6 चरणों के चुनाव के बाद जितने मुंह उतनी बातें हो रही हैं। कुछ लोग देश के मुखिया की आंखों में शर्म का पानी तलाश रहे हैं। हालांकि इस चुनाव में कोई ऐसा दल और उसका मुखिया नहीं जो खुद के निर्भय होने का दावा न कर रहा हो। भाजपा के चार सौ पार के नारे के पीछे जो भी मनोविज्ञान काम कर रहा हो लेकिन विपक्ष ने उसे जिस तरह संविधान बदलने की भावना से जोड़ा, उससे बहुत हद तक भाजपा इस चुनाव में बैकफुट पर भी आई। उसके शीर्ष नेताओं पर सफाई भी देनी पड़ी। दलितों और पिछड़ों के आरक्षण में कई राज्यों में कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों की सेंध नीति को भी उजागर करना पड़ा। भले ही कुछ लोग इसे ध्रुवीकरण की कोशिशों के तौर पर देखें लेकिन भाजपा ‘मौनं स्वीकार लक्षणं ’का संदेश जनता-जनार्दन के बीच जाने नहीं देना चाहती थी। विपक्ष ने तो कोर्ट और केंद्रीय निर्वाचन आयोग की भूमिका पर भी सवाल उठाया। सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही अपना पक्ष रखा दिया था और छठे चरण के मतदान वाले दिन केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने भी इवीएम की कार्यशैली पर संदेह फैलाने के विपक्षके षड़यंत्रों पर खुलकर अपना पक्ष रखा। यही नहीं, उसने पांच चरणों के लोकसभा चुनाव में पड़े मतों का लोकसभावार ब्यौरा भी जनता के सामने रख दिया जिससे पारदर्शिता बनी रहे। मतदान का लोकसभावार समय पर ब्यौरा न पेश करने का मामला देश की शीर्ष अदालत तक भी पहुंचा था। अगर चुनाव आयोग ने जरा सी सक्रियता बरती होती और अपने काम को समय पर अंजाम दिया होता तो शायद इस तरह के हालात न बनते। छह चरणों में मतदान कम पड़ा या अधिक पड़ा, यह तो राजनीतिक परिचर्चा का विषय बना लेकिन शत प्रतिशत मतदान न होने पर उतना विमर्श कभी नहीं हुआ जितनी अपेक्षा थी। अब हर दल का एक ही दावा है कि सरकार उसकी ही बनेगी। किसी भी दल ने यह नहीं कहा कि सरकार देश की बनेगी। उन्हें 140 करोड़ देवासियों की याद आई मगर इसलिए कि वह सत्तारूढ़ भाजपा को 140 सीटों के लिए तरसा देगी। देखा जाए तो पूरा चुनाव चार सौ पार के इर्द-गिर्द ही घूमता रहा। भाजपा ने अपना लक्ष्य निर्धारित किया था। विपक्ष को अपना लक्ष्य निर्धारण करना था लेकिन उसने भाजपा को आगे बढ़ने से रोकने को ही अपना लक्ष्य बनाया। विपक्ष चाहता तो वह भाजपा से भी बड़ी विकास रेखा खींच सकता था लेकिन उसने खुद को जाति-धर्म की लक्ष्मण रेखा में कैद कर लिया। आगे बढ़कर कुछ कर दिखाने का साहस ही नहीं किया। एक चरण का मतदान बाकी है लेकिन इस बार चुनाव के पहले दिन से बल्कि उससे भी पहले से कयासों का बाजार गर्म है। मोदी विरोध एक बात है लेकिन मोदी जैसा बनना बिल्कुल अलग बात है। काश, विपक्ष इस दिशा में काम करता। खुद को 140 करोड़ का भारत मानता तो कम से कम यह देश भ्रष्टाचार के दलदल में न फंसता। जातीय और धार्मिक संघर्ष की आग में न झुलसता। मौजूदा लोकसभा चुनाव में कौन जीतेगा, कौन हारेगा, इस पर मंथन हो रहा है। सबको पता है कि उनके राजनीति की लुटिया में कितना पानी है लेकिन इसके बाद भी उसे झलकाते रहने के भरसक प्रयास हो रहे हैं ताकि लोगों को पता चलेगा कि पानीदार तो यही दल है। कौन सा राजनीतिक दल डरता है और कौन नहीं डरता, यह देश को पता है। वह सबकी नस-नस से परिचित है। उसने हम्माम को भी देखा है और नंगों को भी। जिसके पास नहाने के बाद निचोड़ने के लिए कुछ है ही, उन पर यह देश यकीन करे भी तो कैसे ? एक चरण का मतदान हो जाने दीजिए। जनता का फैसला चार जून को आ ही जाना है। इसलिए व्यर्थ की मगजमारी का वैसे भी कोई औचित्य नहीं है।

Previous Post

तिरुपति बालाजी के दर्शन करने के लिए आज ही बुक करें IRCTC का यह टूर पैकेज, मिलेंगी सारी सुविधा

Next Post

आरोपों का कोई स्थायी भाव नहीं

Related Posts

रेल नीति में बहाल हों बुज़ुर्गों और महिलाओं के अधिकार
विचार वातायन

रेल नीति में बहाल हों बुज़ुर्गों और महिलाओं के अधिकार

January 7, 2026
राजदरबार का अंधेरा और भीतर का उजाला
विचार वातायन

रचनात्मक हस्तक्षेप है ओटीटी सामग्री के नियमन की मांग

November 21, 2025
राजदरबार का अंधेरा और भीतर का उजाला
विचार वातायन

राजदरबार का अंधेरा और भीतर का उजाला

November 15, 2025
लंका से अयोध्या की यात्रा पर
विचार वातायन

लंका से अयोध्या की यात्रा पर

October 18, 2025
उपेक्षा का आरोप बम भी फुस्स
विचार वातायन

जनादेश का यह कैसा स्वागत

June 4, 2024
उपेक्षा का आरोप बम भी फुस्स
विचार वातायन

बोया पेड़ बबूल का, आम कहां से होय

June 3, 2024
Next Post
सांसद बन गए तो भी मिट्टी के कुल्हड़ ही बनाएंगे कल्लन?

आरोपों का कोई स्थायी भाव नहीं

Shah और Fadnavis ने इलेक्शन में Gadkari के खिलाफ काम किया: Raut

Shah और Fadnavis ने इलेक्शन में Gadkari के खिलाफ काम किया: Raut

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
आदर्श जननायक थे बनारसी दास गुप्ता : इण्टरनेशनल वैश्य फेडरेशन ने लखनऊ में मनाई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती

आदर्श जननायक थे बनारसी दास गुप्ता : इण्टरनेशनल वैश्य फेडरेशन ने लखनऊ में मनाई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती

November 5, 2024

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

April 28, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 दिसम्बर, 2023

December 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 जुलाई, 2023

July 7, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 फरवरी, 2024

February 7, 2024

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)