• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, September 30, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

जिन्हें जेहाद से प्यार, वे भीखमंगे पाकिस्तान के पास जाएं : योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फर्रुखाबाद से सांसद व भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत के लिए मांगा वोट

Janveena News by Janveena News
May 4, 2024
in राज्य
0
जिन्हें जेहाद से प्यार, वे भीखमंगे पाकिस्तान के पास जाएं : योगी

फर्रूखाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जेहाद की बात करने वालों को शर्म आनी चाहिए। इनके आकाओं ने पहले देश का बंटवारा किया था और आज यह लोग जेहाद की बात करके लोकतंत्र को कलंकित कर रहे हैं। सीएम ने चेतावनी दी कि जेहाद से प्यार है तो भूखे मरने वाले भीखमंगे पाकिस्तान के पास जाइए, जो दो जून रोटी के लिए तरस रहा है। सपा, कांग्रेस व बसपा पर हमलावर सीएम ने कहा कि जिन लोगों ने गरीबों के हकों पर डकैती डाली और दिव्यांगों को भी नहीं छेड़ा। ऐसे लोगों को जेहाद की बात याद आने लगी है। वे जान लें कि भारत की धरती राम-कृष्ण की है, जेहाद की नहीं।

READ ALSO

बच्चों को मिली रिश्ते जोड़ने की सीख

अवधी आराधकों को मिला “सूबेदार-राजदेवी अवधी सम्मान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फर्रुखाबाद से सांसद व भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत के लिए शनिवार को जनसभा कर वोट मांगा। योगी के आह्वान पर फर्रुखाबाद वालों ने फिर से कमल खिलाने का आश्वासन दिया।

भारत की प्रगति न चाहने वाले हर योजना में भ्रष्टाचार करते थे
सीएम ने कहा कि आपने 2014 के पहले औऱ बाद का भारत देखा है। 2014 के पहले का भारत दुनिया में विश्वास खो चुका था। आतंकवाद व नक्सलवाद से त्रस्त था। गरीबों को शासन की योजनाएं नहीं मिल पाती थीं। यह अराजकता वे लोग करते थे, जिन्हें भारत के लोकतंत्र पर विश्वास नहीं था और जिन्हें विश्वास था वे ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के साथ जुड़कर देश को मजबूत बनाने के लिए आगे बढ़ते थे। जिन्हें भारत की प्रगति अच्छी नहीं लगती थी, वे हर योजना में भ्रष्टाचार करते थे।

अब सीमापार से आतंकवादियों के आका भी सफाई देते हैं
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2014 के बाद भारत का नया रूप दिख रहा है। पहले कहीं विस्फोट और आतंकवादियों को देखकर सरकारें कहती थीं कि यह सीमापार से हैं, लेकिन आज जोर से पटाखा फटने पर सीमापार से उनका आका भी सफाई देने को मजबूर होता है। हर किसी को पता है कि नया भारत छेड़ता नहीं, लेकिन छेड़ने वाले को छेड़ता नहीं है।

सीएम ने की विकास की चर्चा
सीएम ने भारत व उप्र के विकास की चर्चा की। बोले कि 2022 में यहां आकर कहा था कि गंगा मैया पर बनने वाला पुल जल्द शुरू होगा। अब कार्य प्रारंभ हो चुका है। पहले नारा लगता था कि फर्रुखाबादी चूसे गन्ना, लेकिन अब फर्रुखाबाद को एक्सप्रेसवे से जोड़ने की कार्रवाई आगे बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि 2022 में भी यहीं आया था और कहा था कि अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर भी बनेगा और माफिया का रामनाम सत्य भी होगा।

यूपीए सरकार में पिछड़ी, एससी-एसटी के आरक्षण को काटने की हो रही थी साजिश
सीएम ने कहा कि कांग्रेसी कहते थे कि राम हुए ही नहीं, सपा वाले कहते थे कि अयोध्या में परिंदा पर नहीं मार सकता, लेकिन आज वहां लाखों लोग दर्शन कर रहे हैं। यूपी में कर्फ्यू और दंगा मुक्त वातावरण है। नए भारत में गांव, गरीब, किसान, नौजवान व महिलाओं के सम्मान-संरक्षण के लिए कार्य हो रहा है तो दूसरी तरफ इंडी गठबंधन हकों पर डकैती डालने की योजना बना रहा है। जब सपा-कांग्रेस के नेतृत्व की यूपीए सरकार थी तब इन लोगों की तरफ से ओबीसी, एससी-एसटी के आरक्षण में सेंध लगाने की कोशिश हो रही थी।

वोट में जेहाद नहीं होता, हमें दुनिया के सबसे मजबूत लोकतंत्र के लिए वोट देना है
सीएम ने कहा कि सपा-कांग्रेस के लोग धार्मिक आधार पर बंटवारा करने का प्रयास कर रहे हैं। यह भारत के इस्लामीकरण की साजिश है और इसी के तहत वोट जेहाद की बात करते हैं। वोट में जेहाद नहीं होता, हमें दुनिया के सबसे मजबूत लोकतंत्र के लिए वोट करना होता है, जिससे हमारा अधिकार सुरक्षित रहे। अपने अधिकार का सदुपयोग करते हुए विकास, सम्मान, लोकआस्था और भावी पीढ़ी के विकास के लिए जो कार्य कर सके। वोट उसे ही दें। विकास और सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी है। उन्होंने विकसित भारत के लिए पीएम मोदी को तीसरा कार्यकाल देने की अपील की।

इस अवसर पर फर्रुखाबाद के सांसद व भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत, विधान परिषद सदस्य व भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी, विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, सुशील शाक्य, सत्यपाल सिंह, डॉ. सुरभि, जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Previous Post

माफिया-गुंडों को हरकत करने से पहले याद आता है योगी का बुलडोजर : ए.के.शर्मा

Next Post

और अब बोलने पर भी सवाल-जवाब

Related Posts

बच्चों को मिली रिश्ते जोड़ने की सीख
राज्य

बच्चों को मिली रिश्ते जोड़ने की सीख

September 1, 2026
अवधी आराधकों को मिला “सूबेदार-राजदेवी अवधी सम्मान
राज्य

अवधी आराधकों को मिला “सूबेदार-राजदेवी अवधी सम्मान

September 1, 2026
प्रमोद तिवारी की अगुवाई में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री का बाराबंकी में स्वागत
राज्य

प्रमोद तिवारी की अगुवाई में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री का बाराबंकी में स्वागत

September 1, 2026
भूतनाथ बाजार अब बदलेगा अपनी पहचान, सिंगापुर के ऑर्चर्ड रोड की तर्ज पर दिखेगा नया आकर्षक स्वरूप
राज्य

भूतनाथ बाजार अब बदलेगा अपनी पहचान, सिंगापुर के ऑर्चर्ड रोड की तर्ज पर दिखेगा नया आकर्षक स्वरूप

August 20, 2026
नागर जी की स्मृतियों में डूबा ‘आत्मीय संवाद’
राज्य

नागर जी की स्मृतियों में डूबा ‘आत्मीय संवाद’

August 17, 2026
पात्र लोगों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ : विवेक सिंह तोमर
राज्य

पात्र लोगों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ : विवेक सिंह तोमर

August 8, 2026
Next Post
उपेक्षा का आरोप बम भी फुस्स

और अब बोलने पर भी सवाल-जवाब

नयनतारा करीना कपूर की जगह लेगी:  टॉक्सिक में यश की बहन का किरदार निभा सकती हैं, लेकिन बिजी शेड्यूल के चलते करीना ने फिल्म छोड़ दी

नयनतारा करीना कपूर की जगह लेगी: टॉक्सिक में यश की बहन का किरदार निभा सकती हैं, लेकिन बिजी शेड्यूल के चलते करीना ने फिल्म छोड़ दी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

WhatsApp Image 2024-04-19 at 17.07.47

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 अप्रैल, 2024

April 21, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 मार्च, 2024

March 21, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 सितम्बर 2023

September 7, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 जून, 2023

June 21, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)