• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 15, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

प्रेग्नेंसी टिप्स: गायनेकोलॉजिकल इंफेक्शंस गर्भवती महिला और उसके बच्चे दोनों को प्रभावित कर सकते हैं, जानिए इससे बचने के उपाय।

JANVEENA by JANVEENA
November 21, 2024
in स्वास्थ्य
0
प्रेग्नेंसी टिप्स: गायनेकोलॉजिकल इंफेक्शंस गर्भवती महिला और उसके बच्चे दोनों को प्रभावित कर सकते हैं, जानिए इससे बचने के उपाय।

गर्भावस्था के शुरूआती दिनों से ही महिलाओं को कई तरह की समस्याओं से जूझना पड़ता है। प्रेग्नेंसी को तीन तिमाही में बांटा जाता है। इन तीन तिमाही के दौरान महिलाओं को अलग-अलग लक्षण महसूस होते हैं। इस दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं, जो समस्याओं का कारण माने जाते हैं। वहीं प्रेग्नेंसी के समय होने वाले बदलावों जैसे मोटापा और वजन बढ़ने आदि से महिलाओं को उठने-चलने में परेशानी होने लगती है।

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को स्त्रीरोग संबंधी संक्रमण होने का खतरा भी बढ़ जाता है। यह न सिर्फ महिलाओं बल्कि उनके गर्भ में पलने वाले बच्चे की सेहत पर भी बुरा असर डाल सकता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए आपको बताने जा रहे हैं कि प्रेग्नेंसी में गाइनाक्लॉजिस्ट इंफेक्शन के क्या कारण होते हैं और इससे किस तरह से बचाव किया जाना चाहिए।
गर्भावस्था में स्त्रीरोग संबंधी संक्रमणों के कारण
बैक्टीरियल वेजिनोसिस
बैक्टीरियल वेजिनोसिस इंफेक्शन तब होता है, जब योनि में सामान्य रूप से पाई जाने वाली बैक्टीरिया में असंतुलन पाया जाता है। प्रेग्नेंसी के दौरान हार्मोनल बदलाव और इम्यून सिस्टम में कमजोरी होने की वजह से महिलाएं वेजिनोसिस के प्रति ज्यादा संवेदनशील हो जाती हैं। यह इंफेक्शन समय से पहले यानी की प्रीटर्म डिलीवरी और गर्भाशय के अंदर संक्रमण का कारण बन सकता है।
फंगल इंफेक्शन
प्रेग्नेंसी के समय हार्मोनल बदलाव और शुगर के स्तर में वृद्धि होती है। जिसके कारण योनि में यीस्ट की अत्यधिक वृद्धि हो सकती है। इससे भी प्रेग्नेंट महिलाओं को फंगल इंफेक्शन का खतरा हो सकता है। यह इंफेक्शन जलन, खुजली और सफेद रंग का गाढ़ा स्त्राव पैदा कर सकता है। वहीं अगर इसका समय पर इलाज नहीं किया जाए, तो यह गर्भाशय और गर्भ में पलने वाले शिशु दोनों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन
बता दें कि गर्भावस्था के दौरान गर्भाशय बढ़ता है, जिसका दबाव ब्लैडर पर पड़ता है। जिसकी वजह से यूरिनरी ट्रैक्ट में इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। वहीं UTI गर्भाशय के कॉन्ट्रैक्शन को बढ़ा सकता है, जोकि समय से पहले डिलीवरी का कारण बन सकता है। वहीं यह संक्रमण किडनी तक भी फैल सकता है। जो न सिर्फ मां बल्कि बच्चे के स्वास्थ्य के लिए समस्याएं पैदा कर सकता है।
अन्य संक्रमण का खतरा 
सेक्सुअली ट्रांसमिटेड इंफेक्शन्स
ग्रुप बी स्ट्रेप्टोकोकस
बचाव
प्रेग्नेंसी के दौरान संक्रमण से बचने के लिए महिलाओं को योनि की साफ-सफाई पर बहुत ध्यान देना चाहिए। इसके लिए आप पानी और माइल्ड साबुन का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
प्रेग्नेंसी में संतुलित और पौष्टिक आहार लेना चाहिए। क्योंकि इससे आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और इंफेक्शन से बचाव होता है।
प्रेग्नेंसी के दौरान सेक्सुअली ट्रांसमिटेड इंफेक्शन्स से बचाव के लिए फिजिकल इंटिमेसी में सावधानी बरतनी चाहिए।
इस दौरान पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से भी आप सेक्सुअली ट्रांसमिटेड इंफेक्शन्स का खतरा कम होता है।

READ ALSO

भारत में बच्चों के कैंसर के सबसे ज्यादा मामले कहां? उत्तर प्रदेश सबसे आगे, जानें दूसरे राज्यों की स्थिति

बाजार से खरीदा देसी घी असली है या मिलावटी? घर पर इन तरीकों से करें शुद्धता की जांच

Previous Post

केरल यात्रा: केरल की यह शानदार जगह मुन्नार और वायनाड को भी पीछे छोड़ देगी, अपने पार्टनर के साथ बिताएं बेहतरीन समय।

Next Post

योग टिप्स: अगर दिनभर भूख नहीं लगती, तो इन योगासनों का रोजाना अभ्यास करें, भूख महसूस होने लगेगी।

Related Posts

भारत में बच्चों के कैंसर के सबसे ज्यादा मामले कहां? उत्तर प्रदेश सबसे आगे, जानें दूसरे राज्यों की स्थिति
स्वास्थ्य

भारत में बच्चों के कैंसर के सबसे ज्यादा मामले कहां? उत्तर प्रदेश सबसे आगे, जानें दूसरे राज्यों की स्थिति

November 4, 2026
बाजार से खरीदा देसी घी असली है या मिलावटी? घर पर इन तरीकों से करें शुद्धता की जांच
स्वास्थ्य

बाजार से खरीदा देसी घी असली है या मिलावटी? घर पर इन तरीकों से करें शुद्धता की जांच

October 31, 2026
एक ही परिवार में किसी को डायबिटीज तो किसी को कैंसर क्यों? 200 परिवारों पर रिसर्च करेगा AIIMS
स्वास्थ्य

एक ही परिवार में किसी को डायबिटीज तो किसी को कैंसर क्यों? 200 परिवारों पर रिसर्च करेगा AIIMS

October 31, 2026
अस्पतालों में खतरनाक बैक्टीरिया का बढ़ता खतरा, संक्रमित 154 मरीजों में से 77% की 30 दिन में मौत
स्वास्थ्य

अस्पतालों में खतरनाक बैक्टीरिया का बढ़ता खतरा, संक्रमित 154 मरीजों में से 77% की 30 दिन में मौत

October 30, 2026
डायबिटीज या दूसरी बीमारी में कैसे रखें करवाचौथ का व्रत? जानें खुद को एक्टिव रखने के तरीके
स्वास्थ्य

डायबिटीज या दूसरी बीमारी में कैसे रखें करवाचौथ का व्रत? जानें खुद को एक्टिव रखने के तरीके

October 29, 2026
7-9 घंटे सोने के बाद भी सुबह महसूस होती है थकान? शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी हो सकती है
स्वास्थ्य

7-9 घंटे सोने के बाद भी सुबह महसूस होती है थकान? शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी हो सकती है

October 26, 2026
Next Post
योग टिप्स: अगर दिनभर भूख नहीं लगती, तो इन योगासनों का रोजाना अभ्यास करें, भूख महसूस होने लगेगी।

योग टिप्स: अगर दिनभर भूख नहीं लगती, तो इन योगासनों का रोजाना अभ्यास करें, भूख महसूस होने लगेगी।

जीवन का आधार है शिक्षा : ब्रजेश पाठक 

जीवन का आधार है शिक्षा : ब्रजेश पाठक 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 जनवरी, 2024

January 28, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 मई, 2023

May 28, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 फरवरी, 2024

February 7, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 जुलाई, 2023

July 21, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)